फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjabi Man Murdered In america

अमेरिका में फिर हमला, सिगरेट के लिए भारतीय का कत्ल

Sun, 07 May 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब) Updated Sun, 07 May 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
 Punjabi Man Murdered In america
अमेरिका में पंजाबी का कत्ल - फोटो : अमर उजाला
अमेरिका में पंजाबी का कत्ल हो गया है। और इस कत्ल की वजह बनी एक सिगरेट, अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के मडैस्टो शहर में एक शख्स ने स्टोर पर काम करते गांव हबीबवाल जिला कपूरथला के युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी। जैसे ही परिवार को कपूरथला में सूचना मिली तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन


मृतक के जीजा कंवलजीत सिंह चीमा ने कहा कि उसका साला जगजीत सिंह पुत्र महिंद्र सिंह डेढ़ साल से अमेरिका में गया हुआ था। वहां पर स्टोर पर काम करते देर रात एक शख्स ने स्टोर में आकर सिगरेट की मांग की।
विज्ञापन


इस दौरान जगजीत सिंह ने आईडी की मांग की तो वह आईडी सही ना निकली, जिसके बाद शख्स गुस्से में आकर गाली-गलोच करता हुआ वहां से चला गया। घटना के बाद रात 11:50 पर जगजीत सिंह स्टोर का शटर बंद कर रहा था, ऐसे में अज्ञात युवकों ने तेजधार चाकू से हमला कर जगजीत सिंह को गंभीर रुप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना का पता जैसे ही जगजीत सिंह के साथी सिकंदर सिंह को लगा तो उसने शोर मचा दिया। लेकिन तब तक हमलावर वहां से भाग चुके थे। सिकंदर सिंह ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी।  इसके बाद घायल जगजीत सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed