{"_id":"6442c63ac2f151a2cf0f4de5","slug":"punjab-vigilance-arrested-je-for-taking-bribe-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda News: जेई ने ली 12 हजार रुपये की रिश्वत, सात हजार रुपये और मांगे तो विजिलेंस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bathinda News: जेई ने ली 12 हजार रुपये की रिश्वत, सात हजार रुपये और मांगे तो विजिलेंस ने दबोचा
Fri, 21 Apr 2023 10:54 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 21 Apr 2023 10:54 PM IST
सार
प्रवक्ता ने बताया कि विजिलेंस ब्यूरो ने शिकायत की जांच के दौरान आरोपों को सही पाया। इसी आधार पर जेई राजन कुमार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत थाना विजिलेंस ब्यूरो रेंज बठिंडा में मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सब-डिवीजन-2, पंजाब लोक निर्माण विभाग (भवन और सड़क) के जेई राजन कुमार को 12 हजार रुपये रिश्वत लेने और 7 हजार रुपये और रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को मौड़ मंडी निवासी गुरमेल सिंह की सीएम एंटी करप्शन हेल्पलाइन पर दी गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जेई ने गांव कराड़वाला में मोहल्ला क्लीनिक की मरम्मत और बिजली बिलों की रकम पास करने के बदले कुल राशि का पांच प्रतिशत के हिसाब से 12 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। आरोपी जेई यह रकम शिकायतकर्ता के पिता डिप्टी सिंह से पहले ही हासिल कर चुका है। अब तीन प्रतिशत के हिसाब से सात हजार रुपये की और रिश्वत मांग रहा था। इसकी रिकॉर्डिंग शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को बतौर सबूत सौंपी।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि विजिलेंस ब्यूरो ने शिकायत की जांच के दौरान आरोपों को सही पाया। इसी आधार पर जेई राजन कुमार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत थाना विजिलेंस ब्यूरो रेंज बठिंडा में मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन