{"_id":"6538f9adf54a1f01380c1724","slug":"punjab-vigilance-arrested-asi-taking-bribe-in-ajnala-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: दफ्तर में रिश्वत ले रहा था डीएसपी का रीडर, विजिलेंस ने रंगे हाथों दबोचा, अमृतसर के अजनाला का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: दफ्तर में रिश्वत ले रहा था डीएसपी का रीडर, विजिलेंस ने रंगे हाथों दबोचा, अमृतसर के अजनाला का मामला
Wed, 25 Oct 2023 04:53 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 25 Oct 2023 04:53 PM IST
सार
आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोधी धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। उसे गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी को अमृतसर जिले के अजनाला कस्बे के रहने वाले मोहन सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजिलेंस ब्यूरो ने अजनाला के डीएसपी के रीडर को 17 हजार रुपये की रिश्वत लेते दफ्तर से रंगे हाथों काबू किया है। आरोपी की पहचान सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) राज कुमार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोधी धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। उसे गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी को अमृतसर जिले के अजनाला कस्बे के रहने वाले मोहन सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी रीडर ने उसे अपने दफ्तर बुलाया था। साथ ही कहा कि उसके खिलाफ चोरी हुई कानों की वाली खरीदने के संबंध में शिकायत मिली है। अगर वह इस मुकदमें से बचना चाहता है तो उसे 50 हजार रिश्वत देनी होगी। बाद में दोनों में सौदा 35 हजार रुपये में हुआ लेकिन आरोपी अधिकारी की धमकी के बाद पीड़ित ने शिकायत विजिलेंस को दी। इसके बाद विजिलेंस ने रणनीति बनाई और आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 17 हजार रुपये रिश्वत लेते दबोच लिया।
विज्ञापन