फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab terror attack: army dress open sale at pathankot

खुलेआम दुकानों पर बिक रहीं सेना की वर्दियां, खरीदिए

Sat, 01 Aug 2015 08:03 AM IST
Updated Sat, 01 Aug 2015 08:03 AM IST
विज्ञापन
punjab terror attack: army dress open sale at pathankot

विगत दिनों दीनानगर थाने पर हुए आतंकी हमले के बाद दुकानों पर खुलेआम सेना की वर्दियां और अन्य सामान बिक रहा है। जिला प्रशासन इससे अवैध कारोबार से अनजान बना है। डीसी का कहना है कि दुकानदारों को सेना की वर्दियां और अन्य सामान दुकान से हटाने के आदेश दिए गए हैं। आदेश न मानने वाले दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन


भारतीय सेना की वर्दी में आए पाकिस्तानी आतंकियों ने दीनानगर थाने पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी और थाने में मौजूद पुलिस कर्मचारियों पर गोलियां दागनी शुरू कर दी। आतंकियों से मोर्चा लेने में एसपी बलजीत सिंह समेत पुलिस के कई जवान शहीद हुए।
विज्ञापन


गत वर्ष पहले जेएंडके के जिला कठुआ में पड़ते थाना राजबाग पर भी आतंकियों ने सेना की वर्दी में हमला किया था। इस हमले में कई लोगों की जान गई थी।

सामान न हटाने पर दुकानदारों पर दर्ज होगा केस: डीसी

punjab terror attack: army dress open sale at pathankot

डीसी पठानकोट ने सभी दुकानदारों को हिदायतें दी है, कि वह अपनी दुकानों के बाहर सेना की वर्दी न लगाए। बावजूद इसके दुकानदार वर्दियां और अन्य सैनिक सामान बेच रहे हैं। प्रशासन दुकानदारों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।

पठानकोट की रेलवे रोड पर दुकानों से सेना की वर्दी से लेकर सेना का प्रत्येक सामान बड़ी आसानी के साथ खरीदा जा सकता है। दुकानदारों बिना पहचान पत्र के ही सेना की वर्दी और अन्य सामान बेच रहे हैं।

डिप्टी कमिशभनर सुखविंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने सेना का सामान न बेचने के आदेश दिए थे। बावजूद इसके दुकानदारसेना का सामान बेच रहे है। उन्होंने एसएसपी पठानकोट को आदेश दे दिए है, कि जिन दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर आर्मी की वर्दियां व अन्य सामान लगाया हुआ है, हटाया जाए। अगर कोई दुकानदार ऐसा नहीं करता है, तो उसके खिलाफ क्रिमिनल केस डाल कर उसके सामान को जब्त किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed