फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Team Players Shamefull Deed with Referee during Hockey Match

हार से बौखलाई पंजाब टीम की शर्मनाक हरकत

Tue, 20 Jan 2015 03:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 20 Jan 2015 03:50 PM IST
विज्ञापन
Punjab Team Players Shamefull Deed with Referee during Hockey Match

राष्ट्रीय हॉकी टूनार्मेंट का सेमीफाइनल दिल्ली-पंजाब के बीच था। पंजाब की टीम हारी तो बौखलाए खिलाड़यों ने मैदान पर ही शर्मनाक हरकत कर दी। खिलाड़ियों ने रेफरी का गिरेबां पकड़ लिया और उसे मैदान में गिराने की कोशिश करने लगे।

विज्ञापन


खिलाड़ियों की हरकत से खफा होकर कोच ने उन पर हाथ उठा दिया। साथ ही उनके बुरे बर्ताव को देखते हुए रेड कार्ड थमा दिया। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला सुलझाया।
विज्ञापन


हंगामा रोहतक के राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही राष्ट्रीय स्तरीय ग्रामीण प्रतियोगिता में हॉकी के सेमिफाइनल मैच में हुआ। खिलाड़ी रेफरी के निर्णय का विरोध कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेमीफाइनल मैच में निर्णय पर हुआ विवाद

Punjab Team Players Shamefull Deed with Referee during Hockey Match

प्रतियोगिता के तीसरे दिन हॉकी का सेमीफाइनल मैच पंजाब और दिल्ली के बीच चल रहा था। दिल्ली के खिलाड़ी शानदार पारी खेलते हुए एक के बाद एक गोल करते गए। दिल्ली की टीम ने जहां तीन गोल दागे वहीं पंजाब खाता भी न खोल सकी।

इसके बाद पंजाब की टीम ने भी एक गोल किया। लेकिन थोड़ी ही देर में जब दिल्ली की ओर से किए गए एक और गोल को रेफरी ने जायज ठहराया तो पंजाब के खिलाड़ियों ने आपत्ति जताई।

देखते ही देखते खिलाड़ियों ने रेफरी का गिरेबां पकड़ लिया और हाथापाई करने लगे। मौके पर खड़े कोच और अन्य राज्यों की टीमों के प्रतिनिधियों ने तुरंत पुलिस पीसीआर को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर ही मामला शांत हुआ।

कैप्टन को चेतावनी, तीन को रेड कार्ड

Punjab Team Players Shamefull Deed with Referee during Hockey Match

पंजाब टीम के तीन खिलाड़ियों को अधिकारियों ने खेल नियम बताए। साथ ही टीम के कोच ने रेफरी के साथ बुरे बर्ताव के लिए थप्पड़ जड़े। वहीं इस बर्ताव के लिए टीम के कैप्टन को चेतावनी देते हुए तीन अन्य खिलाड़ियों को रेड कार्ड देकर बाहर कर दिया गया। दिल्ली को टीम को 4-1 से जीत दे दी गई।

मामला संज्ञान में नहीं
दिल्ली व पंजाब टीम के बीच हॉकी के सेमीफाइनल मैच के दौरान हुए हंगामे की सूचना उनके पास नहीं है। इस विवाद से संबंधित कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है।
-ओमपती मल्हान, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed