फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab roadways bus hit two people, dead

PRTC की बस ने एक युवक और बुजुर्ग को कुचला

Sun, 07 Feb 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 07 Feb 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
punjab roadways bus hit two people, dead

पंजाब रोडवेज की बस की चपेट में आने से बाइक सवार एक लड़के और बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा चंडीगढ़ में हुआ। सेक्टर 46-47-48-49 की लाइट प्वाइंट पर हुआ। पुलिस ने मामले की रविवार को आरोपी बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ। सेक्टर 47 के रहने वाले मदन लाल (83) एक्टिवा स्कूटर पर घर पर काम करने वाले सुनील (17) को जगतपुरा उसके घर छोड़ने जा रहा था। सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन के एसएचओ रंजोध सिंह ने बताया कि स्कूटर चालक सेक्टर 46-47-48-49 की लाइट प्वाइंट पर ग्रीन लाइट होने का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन


जैसे ही ग्रीन लाइट हुई पीआरटीसी बस ड्राइवर ने बस की गति एकदम से तेज कर दी और स्कूटर चालक चपेट में आ गया। टक्कर से मदन लाल और सुनील बुरी तरह घायल हो गया। पीसीआर की गाड़ी घायलों को जीएमसीएच-32 लेकर गई। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बस का एक टायर मदन लाल की सिर के ऊपर  से गुजर गया । मदन लाल पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में वकील थे। सुनील मदन लाल के घर में माली का काम करता था।


पुलिस ने मौके से आरोपी बस ड्राईवर की सुखविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने दोनों के शव जीएमसीएच-32 में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed