फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police solved the murder mystery of Gurmail Singh

निहंग ही निकले निहंग के कातिल: पुलिस ने सुलझाई गुरमेल की हत्या की गुत्थी, दो आरोपियों को दबोचा

Fri, 02 Sep 2022 08:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Sep 2022 08:51 PM IST
सार

डीएसपी ने बताया कि बलविंदर सिंह के बयान के बाद दोनों आरोपियों को दोराहा के पास एक गुरुघर से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की लेकिन पीछा कर उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों ने माना की नशे की हालत में उन्होंने गुरमेल सिंह का कत्ल कर दिया था। 

विज्ञापन
Punjab Police solved the murder mystery of Gurmail Singh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब की दोराहा पुलिस ने कुछ ही घंटे में निंहग के कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए दो निहंगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। आरोपियों की पहचान निहंग अमनदीप सिंह निवासी राजस्थान व निहंग कुलदीप सिंह निवासी खन्ना के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पायल के डीएसपी हरसिमरत सिंह ने बताया कि राजगढ़ निवासी बलविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि निहंग गुरमेल सिंह के कत्ल की जानकारी उसे गांव के हरजिंदर सिंह ने दी। इस पर मैंने उसे बताया कि एक सितंबर की सुबह निहंग अमदीप सिंह व कुलदीप सिंह मृतक गुरमेल सिंह की झोपड़ी में आए थे। 
विज्ञापन


दोनों का गुरमेल से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस समय मैं वहां मौजूद था। बलविंदर ने बताया कि दोनों ने भांग ज्यादा पी रखी थी इसलिए गुरमेल सिंह उनको वहां से जाने को कह रहा था। परंतु अमदीप और कुलदीप जाने से मना कर रहे थे। बलविंदर ने बताया कि उसने किसी तरीके से मामले को शांत करवाया ओर दोनों से कहा कि आज आप यहां रुक जाएं और सुबह चले जाना। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह तीनों को समझाकर वहां से चला आया। जब मुझे पता चला की गुरमेल की हत्या कर दी गई है तो मैंने मामले की जानकारी दोराहा पुलिस को दी। मैंने पुलिस को बताया कि मुझे उन दोनों पर शक है कि उन्होनें ही हरमेल का कत्ल कर शव को नहर के पास फेंक दिया होगा। डीएसपी ने बताया कि बलविंदर सिंह के बयान के बाद दोनों आरोपियों को दोराहा के पास एक गुरुघर से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की लेकिन पीछा कर उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों ने माना की नशे की हालत में उन्होंने गुरमेल सिंह का कत्ल कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed