{"_id":"62dd4333e32ab058df062114","slug":"punjab-police-searching-sharp-shooter-deepak-mundi-in-haryana-and-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसेवाला हत्याकांड: फरार दीपक मुंडी के पास आधुनिक हथियार, पांच टीमें राजस्थान और हरियाणा में कर रहीं तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मूसेवाला हत्याकांड: फरार दीपक मुंडी के पास आधुनिक हथियार, पांच टीमें राजस्थान और हरियाणा में कर रहीं तलाश
Sun, 24 Jul 2022 06:47 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 24 Jul 2022 06:47 PM IST
सार
गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में वांछित छठे शार्प शूटर को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस ने 'ऑपरेशन मुंडी' तैयार किया है। दीपक मुंडी की तलाश में पुलिस टीमों ने रविवार को अमृतसर और तरनतारन के कई गांवों में छापेमारी की।
विज्ञापन
अमृतसर मुठभेड़ की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल शार्प शूटर दीपक मुंडी आधुनिक हथियार लेकर फरार हुआ है। पुलिस को खुफिया सूत्रों से यह जानकारी मिली है। अब पंजाब पुलिस की टीमें हरियाणा, राजस्थान में भी मुंडी की तलाश कर रही हैं। मुंडी की तलाशी के लिए पुलिस ने पांच विशेष टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक दीपक के पास आधुनिक हथियार हैं। इस इनपुट के साथ ही पुलिस को दीपक मुंडी की लोकेशन के संबंध में भी अहम जानकारी मिली है। रूपा और मनु की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के बाद इन दिनों मुंडी पुलिस के रडार पर है। इसी के तहत पंजाब पुलिस की स्पेशल टीम उसे खोजने हरियाणा और राजस्थान गई है।
विज्ञापन
मूसेवाला हत्याकांड में प्रियव्रत फौजी, काशी उर्फ कुलदीप और अंकित सेरसा को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह मन्नू कुस्सा पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। इस हत्याकांड में वांछित एकमात्र शूटर दीपक मुंडी को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मानसा पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, मूसेवाला की हत्या में शार्प शूटर दीपक मुंडी बोलेरो मॉड्यूल का हिस्सा था। वह फौजी, काशी और अंकित के साथ गाड़ी में था। हत्या के बाद वह इन शूटरों के साथ हरियाणा के रास्ते गुजरात पहुंचा।
विज्ञापन
अमृतसर और तरनतारन में तलाशी
गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में वांछित छठे शार्प शूटर को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस ने 'ऑपरेशन मुंडी' तैयार किया है। दीपक मुंडी की तलाश में पुलिस टीमों ने रविवार को अमृतसर और तरनतारन के कई गांवों में छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली कि दीपक मुंडी पास में ही कहीं छिपा है। इसके बाद पुलिस ने लगातार तलाशी अभियान चला रही है।
बराड़ ने नहीं दिए शूटरों को पैसे
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में गिरफ्तार आरोपियों से कई अहम खुलासे हुए हैं। जानकारी मिली है कि गोल्डी बराड़ ने न सिर्फ अंकित सेरसा को बल्कि सभी शार्प शूटरों और आरोपियों को तय पैसे नहीं दिए हैं। सभी शूटरों के ड्रग एडिक्ट होने का गोल्डी बराड़ ने फायदा उठाया।