{"_id":"571e2dca4f1c1b3a64a9171e","slug":"punjab-police-gangrape-married-lady-gangrape-tarantaran-sarpanch-daughter-case-crime-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने खोली पंजाब पुलिस की करतूत, गैंगरेप पर खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने खोली पंजाब पुलिस की करतूत, गैंगरेप पर खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 28 Apr 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
बेटी के साथ रेप
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरनतारन के एक पूर्व अकाली सरपंच की बेटी ने पंजाब पुलिस की करतूत का खुलासा करते हुए गैंगरेप मामले में बड़ा बयान दिया। उसने थाना श्री गोइंदवाल साहिब की पुलिस की ओर से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के दर्ज मामले को झूठा करार दिया है।
साथ ही थाना प्रभारी पर सरेआम मारपीट करने और बालों से घसीटने के आरोप लगाया है। युवती के अनुसार उसके पिता व दो भाइयों की शिकायत पर उसके पति और साथियों को फंसाने के लिए यह झूठा मामला दर्ज कराया था।
थाना प्रभारी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। युवती ने सोमवार को अपने गांव में पत्रकारों को बताया उसकी उम्र बीस वर्ष है। कुछ समय पहले उसने प्रेम विवाह किया है। युवती ने बताया उसने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को पत्र लिखकर अपनी व अपने पति की सुरक्षा की गुहार लगाते इंसाफ की मांग की हैं।

मेरे पिता, दो भाइयों ने पहले मेरे साथ घर में मारपीट की
गैंगरेप
- फोटो : ANI
युवती ने दावा किया कि बलजीत सिंह, साबी, जोबन, भप्पी के खिलाफ दर्ज किया गया सामूहिक दुष्कर्म मामला झूठा हैं। उसने बताया कि मेरे पिता, दो भाइयों ने पहले मेरे साथ घर में मारपीट और फिर मुझे थाना श्री गोइंदवाल साहिब लेकर गए।
वहां एसएचओ अश्विनी कुमार शर्मा ने मुझे बालों से घसीट थाने में मारपीट की और फिर मुझसे कोरे कागजों पर हस्ताक्षर कराकर बलजीत सिंह, साबी, जोबन और भप्पी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का फर्जी मामला दर्ज कर लिया। युवती ने कहा सामूहिक दुष्कर्म का झूठा मामला मेरे पिता के इशारे पर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार शर्मा ने दर्ज किया था।
मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है। किसी के साथ रंजिश रखकर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पूर्व सरपंच की बेटी से कोरे कागजों पर हस्ताक्षर नहीं करवाए हैं। मैं किसी भी जांच का सामना करने को तैयार हूं।
- अश्वनी कुमार शर्मा, थाना प्रभारी