{"_id":"fbde504a45ca5019ebe964d7dbdbbf01","slug":"punjab-police-constable-s-attempt-to-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस के कांस्टेबल पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब पुलिस के कांस्टेबल पर जानलेवा हमला
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 09 Nov 2013 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा के एक ढाबे में खाना खा रहे पंजाब पुलिस के कांस्टेबल पर तीन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए।
पुलिस ने कांस्टेबल शक्ति कुमार की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
आरोपियों की पहचान रणजीत राणा, महीपाल सिंह बाजवा और गोरा खान के रूप में हुई है। पहचान के लिए पुलिस तीनों का स्कैच बनवाएगी।
पुलिस के अनुसार कांस्टेबल शक्ति कुमार मनीमाजरा में रहता है। करीब दो साल पहले रणजीत राणा उनके घर पर आकर उससे मारपीट कर गया था।
उस समय शक्ति कुमार ने पुलिस को इसकी शिकायत नहीं दी थी। चार दिन पहले शक्ति कुमार अपने परिवार को गांव छोड़ने गया था। उन्हें गांव छोड़ कर उसे शहर पहुंचते हुए रात हो गई।
वह रात को ढाबे में खाना खा रहा था तो तीनों ने उस पर हमला कर दिया।
शक्ति कुमार हमला करने वालों का सिर्फ नाम जानता है और पहचान सकता है। मगर उसे किसी का भी पता मालूम नहीं है। पुलिस तीनों की तलाश कर रही है।