पंजाब का 'असुर': बाइक चोर समझ पकड़ा, निकला चार लोगों का कातिल, अकेले ही लोगों को मारता था मिथुन
पुलिस के अनुसार मिथुन मूलरूप से गुरदासपुर के गांव अखाना का रहने वाला है। पत्नी के छोड़कर जाने के बाद वह और ज्यादा नशा करने लगा। नशे के लिए पहले छोटी मोटी चोरी की और बाद में हत्यारा बन गया। दीनानगर इलाके में एक महिला की हत्या कर घर से जेवरात और अन्य सामान लूटकर फरार हो गया। आरोपी ने महिला का शव गटर में फेंक दिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाइक चोर समझकर एक युवक को पंजाब पुलिस ने पकड़ा लेकिन पूछताछ में जो खुलासा हुआ... उससे हर कोई हैरान है। पुलिसकर्मी भी उसके खुलासे से सन्न हैं। दरअसल, यह युवक चार हत्याओं का आरोपी निकला। गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रेम चंद उर्फ मिथुन हैष आरोपी ने नशे की खातिर चार लोगों की हत्या की।
आरोपी ने बताया कि घरों में लूटपाट करते वक्त उसने चार हत्याओं को अंजाम दिया और दो महिलाओं को गंभीर जख्मी भी किया। वहीं एक जगह गोली भी चलाई। जब नशे के लिए पैसे नहीं बचे तो वह बाइक चोरी करने लगा और गांव गढ़ा में पकड़ा गया।
फिल्लौर पुलिस वाहन चोर समझकर पकड़ा तो पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी चार हत्याओं समेत कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। अब मिथुन को लुधियाना की कमिश्नरेट पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी में है।
पुलिस के अनुसार मिथुन मूलरूप से गुरदासपुर के गांव अखाना का रहने वाला है। पत्नी के छोड़कर जाने के बाद वह और ज्यादा नशा करने लगा। नशे के लिए पहले छोटी मोटी चोरी की और बाद में हत्यारा बन गया। दीनानगर इलाके में एक महिला की हत्या कर घर से जेवरात और अन्य सामान लूटकर फरार हो गया। आरोपी ने महिला का शव गटर में फेंक दिया था।
दीनानगर से लुधियाना पहुंचा। यहां 20 मई की रात को आरोपी लूट की नीयत से पंजाब पुलिस के सेवानिवृत्त एएसआई कुलदीप सिंह के घर दीवार फांदकर घुसा। कुलदीप सिंह, उनकी पत्नी परमजीत कौर और बेटा गुरविंदर सिंह उर्फ पाली एक ही कमरे में सो रहे थे। कुलदीप सिंह बाथरूम जाने के लिए बाहर आए तो आरोपी उन्हें देखकर छिप गया लेकिन वहां आरोपी को रॉड पड़ी नजर आई।
आरोपी ने रॉड से कुलदीप सिंह की हत्या कर दी। चीखने की आवाज न आए... इसके लिए मुंह में रॉड घुसाकर घुमा दी। इसके बाद वह अंदर गया तो कुलदीप सिंह की पत्नी और बेटे पर भी रॉड से हमला कर उन्हें भी मौत के घाट उतार दिया।
तीन हत्या की... नशा किया फिर वहीं दो घंटे सोया
पूछताछ में पता चला कि आरोपी वारदातों को अकेले ही अंजाम देता था। पंजाब पुलिस के रिटायर्ड एएसआई, उनकी पत्नी और बेटे को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी का नशा उतर गया। इसके बाद उसने वहीं नशे का इंजेक्शन लगाया और दो घंटे तक वहीं सोया रहा। दो घंटे बाद उसकी नींद टूटी तो वह बाइक लेकर वहां से भागा। जाते वक्त एएसआई के घर से नकदी और रिवाल्वर भी ले गया।
गांव तलवंडी में नशे के लिए की दो वारदातें
हत्याकांड को अंजाम देने के बाद भी आरोपी अपराध में सक्रिय रहा। वह नशा बेचने वाले एक घर में घुस गया और वहां महिला से 20 ग्राम नशा लूट कर उसने हवा में गोली चलाई। सूत्रों के अनुसार इस बात की शिकायत पुलिस के पास नहीं आई। वह बाइक पर सवार होकर मुकेरियां में स्थित बहन के घर चला गया। वहां भी आरोपी ने एक घर में लूट की कोशिश की लेकिन वह मिन्नत कर वहां से निकल गया।
बहन के घर के पास ही आरोपी ने एक महिला और उसकी सहेली पर कातिलाना हमला किया। इसके बाद लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंच कर दिल्ली चला गया। दिल्ली जाने के दो दिन बाद वह वापस आया और फिर गांव तलवंडी में वह तीन बजे रात को एक घर में घुसा। इस दौरान जब कुत्ता भौंका तो आरोपी ने कुत्ते को ही गोली मार दी। आरोपी वहां बाइक और रिवॉल्वर छोड़कर फरार हो गया।