फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab police arrested gangster Ankit Rana

बड़ी सफलता: गैंगस्टर अंकित राणा गिरफ्तार, बलटाना मुठभेड़ से हुआ था फरार, हरियाणा-पंजाब में कर चुका कई वारदात

Sat, 03 Dec 2022 08:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 03 Dec 2022 08:34 PM IST
सार

जीरकपुर में गैंगस्टर अंकित राणा अपने साथियों के साथ मिलकर हफ्ता वसूली कर रहा था। नाम न छापने की शर्त पर कुछ होटल मालिकों ने बताया कि हम अंकित राणा से काफी परेशान थे और होटल मालिकों से 25 से लेकर 50 हजार रुपये महीना वसूला जाता था।

विज्ञापन
Punjab police arrested gangster Ankit Rana
गैंगस्टर अंकित राणा को अदालत में पेश करने ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के होटलों से हफ्ता वसूली और फिरौती मांगने वाले गैंगस्टर भूप्पी राणा गैंग के सक्रिय गैंगस्टर अंकित राणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसी साल 17 जुलाई को बलटाना की फर्नीचर मार्केट में होटल रिलेक्स इन में अंकित राणा और उसके साथियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में अंकित राणा मौके से फरार हो गया था, जबकि यहां पर उसको पकड़ने के लिए सात दिन होटल की रेकी की गई थी। बावजूद इसके वह फरार हो गया था लेकिन अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और शनिवार को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है। हालांकि पुलिस बता रही है कि अंकित राणा को जीरकपुर में पटियाला चौक से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसको हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


बलटाना में रंगदारी के लिए हथियारों से लैस पहुंचे थे 10 गैंगस्टर
इसी साल 17 जुलाई को होटल से रंगदारी लेने हथियारों से लैस 10 गैंगस्टर पहुंचे थे। इनमें से चार होटल की पहली मंजिल पर रिसेप्शन पर बैठे मैनेजर से पैसे लेने पहुंचे थे लेकिन यहां पर पहले से ही घात लगाए बैठी एजीटीएफ की टीम ने उन्हें रोकने के कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की तो एक गुर्गे की टांग में गोली लगी थी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास घूम रहे इनके अन्य गैंगस्टर मौके से फरार हो गए थे। बताया जा रहा है कि इनमें अंकित राणा भी था जो फरार हो गया था और अब छह महीने के बाद अंकित राणा पुलिस के हत्थे चढ़ा है। 

विज्ञापन

एक होटल से वसूलते थे 25 से 50 हजार रुपये हफ्ता
जीरकपुर में गैंगस्टर अंकित राणा अपने साथियों के साथ मिलकर हफ्ता वसूली कर रहा था। नाम न छापने की शर्त पर कुछ होटल मालिकों ने बताया कि हम अंकित राणा से काफी परेशान थे और होटल मालिकों से 25 से लेकर 50 हजार रुपये महीना वसूला जाता था। जो उन्हें देने में मुश्किल तो होती थी, लेकिन देना उनकी मजबूरी थी, क्योंकि पुलिस भी गैंगस्टरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। जबकि कुछ होटल वालों ने शिकायत भी की थी लेकिन उल्टा उन्हें नुकसान हुआ। इस डर से वह हफ्ता देना ही ठीक समझते थे। उन्होंने बताया कि ज्यादा हफ्ता प्रवासी होटल मालिकों से ही लिया जाता था। लोकल और बड़े होटलों से वह हफ्ता वसूली नहीं करते थे।
 

गैंगस्टर अंकित राणा को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया था। यहां से उसका दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। अंकित राणा को बलटाना फर्नीचर मार्केट में मुठभेड़ के बाद से ही हम पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। वह कई होटलों से हफ्ता वसूली करता था लेकिन अब उसे पकड़कर पुलिस पूरी जांच करने में जुटी हुई है। उम्मीद है कि उससे काफी कुछ पता चलेगा। -विक्रम बराड़, डीएसपी जीरकपुर एवं एनकाउंटर स्पेशलिस्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed