फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News in Hindi: Attack on STF team in Firozpur of Punjab

फिरोजपुर : एसटीएफ टीम पर बदमाशों का हमला, तस्कर को छुड़ा ले गए, हवलदार घायल

Tue, 03 Nov 2020 02:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 03 Nov 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
Punjab News in Hindi: Attack on STF team in Firozpur of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

फिरोजपुर के सीमांत गांव हबीब वाला में एक तस्कर को पकड़कर ला रही एसटीएफ टीम पर नौ बदमाशों ने तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया और तस्कर को छुड़ाकर फरार हो गए। इस हमले में टीम में शामिल एक हवलदार घायल हो गया। घायल हवलदार को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उधर, थाना सदर पुलिस ने नौ बदमाशों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शनिवार को एसटीएफ के सब-इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने तस्कर बब्बू उर्फ मान सिंह निवासी जल्लोके को शनिवार रात को 90 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया था। बब्बू यह हेरोइन तस्कर चिमन सिंह व बलविंदर सिंह निवासी गांव हबीब वाला से लेकर आया था। थाना सदर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन


इस मामले में एसटीएफ के एएसआई बलदेव सिंह रविवार को रात सवा आठ बजे गांव हबीब वाला में चिमन सिंह व बलविंदर सिंह को पकड़ने गए। टीम ने चिमन को पकड़ लिया। जब टीम चिमन को लाने लगी तो वहां चिमन के साथी एकत्र हो गए और एसटीएफ की टीम पर हमला बोलकर चिमन को छुड़ाकर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वारदात में टीम में शामिल हवलदार गुरप्रीत सिंह घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वारदात की जांच कर रहे एएसआई गुरमेल सिंह के मुताबिक पुलिस ने आरोपी मंगल सिंह, गुरदयाल सिंह, ओंकार सिंह, सतनाम सिंह, बलवंत सिंह निवासी हबीब वाला समेत नौ के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed