फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab: moga rape case inside story

मोगा रेपकांड: पीड़िता बोली, 'वो 10 थे और मैं अकेली'

Sat, 02 May 2015 02:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Sat, 02 May 2015 02:56 PM IST
विज्ञापन
punjab: moga rape case inside story

पंजाब पुलिस भले ही मोगा रेपकांड की पीड़िता के दावों को झूठा कहे, लेकिन पीड़िता ने एक बार फिर उस काली रात की सच्चाई पुलिस के सामने रख दी। पीड़िता ने बताया कि लगभग एक महीना पहले उसके चमकौर सिंह नाम के एक नौजवान के साथ प्रेम संबंध थे। वह घर से मां-बाप को कहकर आई थी कि उसने आज रात को अपनी सहेली के घर रहना है।

विज्ञापन


पीड़िता, जोकि ब्यूटी पार्लर में काम करती है, ने अपने काम करने वाली अपनी सहेली सर्बजीत कौर निवासी गांव माड़ी मुस्तफा को बताया कि वह आज रात उसके घर आ रही है। गांव माड़ी मुस्तफा में दोनों सहेलियां रात को एक साथीं थीं। इतने में पीड़िता ने सहेली के मोबाइल से अपने पुरुष मित्र चमकौर सिंह को फोन कर वहीं बुला लिया।
विज्ञापन


चमकौर सिंह वहां पहुंचा ही था कि इतने में सहेली का पति जसवंत सिंह भी आ गया। जसवंत सिंह पहले ये समझा कि उसकी पत्नी ने ही उस व्यक्ति को वहां बुलाया। वह गुस्से में आ गया। रात 12 बजे का समय था। उसने पीड़िता और उसके साथी से मारपीट शुरू कर दी और अपने 10 दोस्तों को वहीं बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उक्त दोषी अपने दोस्तों के साथ पीड़िता को खेतों में लगी खेतों में ले गया। खेतों में ले जाकर प्रीति की सहेली के पति समेत 10 लड़कों ने बारी-बारी उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। इस घटना में बुरी तरह घायल हुई पीड़िता और चमकौर सिंह को पुलिस सुबह के 5 बजे सिविल अस्पताल लेकर आई।

झूठ बोल रही है पीड़िता: पंजाब पुलिस

punjab: moga rape case inside story

मामले की जानकारी देते समय पंजाब पुलिस के आईजी पीएस. उमरामंगल ने न सिर्फ मीडिया के सामने पीड़िता का नाम उजागर कर दिया, ब्लकि यह भी दावा किया कि लड़की झूठ बोल रही है। उधर, पुलिस ने युवती के बयान दर्ज कर लिए हैं। युवती फिल्हाल अस्पताल में दाखिल है।

लड़की के अनुसार सभी आरोपी नशे में थे। इसके बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और परिवार वालों को सूचना दी। बताया जा रहा है कि लड़की ब्यूटी पार्लर चलाती है। उक्त मामले में चाहे पुलिस ने गैंगरेप का मामला बताकर 14 व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

परंतु यह मामला पुलिस के गले में से नहीं उतर रहा तथा पुलिस द्वारा मामले की बारीकी से जांच की जा रही है जिसमें अहम खुलासे होने की संभावना है। इस मामले में असल खुलासा तो डाक्टर की रिपोर्ट आने के बाद ही होगा परंतु पुलिस ने पीड़िता की सहेली सर्बजीत कौर के पति जसवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed