फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab ex-cm hs brar daughter alleged brothers son

पंजाब: पूर्व सीएम की बेटी ने भांजों पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 17 Nov 2015 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 17 Nov 2015 09:36 AM IST
विज्ञापन
punjab ex-cm hs brar daughter alleged brothers son

पंजाब के पूर्व सीएम दिवंगत एचएस बराड़ की बेटी ने अपने भांजों पर गंभीर आरोप लगाते हुए याचिका दायर की है। बबली बराड़ (62) ने भाई के तीन बेटों सहित अन्य पर सेक्टर-4 स्थित उनकी कोठी पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बबली बराड़ ने पांचों के खिलाफ हथियारों के साथ जबरन घर में घुसने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में जिला अदालत में याचिका दायर की है। वहीं सेक्टर-3 पुलिस थाने में भी आरोपियों के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इससे पहले जिला अदालत में दायर याचिका में बबली ने मां गुरबिंदर कौर बराड़ (अब जीवित नहीं) के साथ संयुक्त रूप से अदालत में याचिका दायर की थी। उस समय उन्होंने भाई, उनके बेटे और बहनोई और उसके भाई पर जबरन कोठी कब्जाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय कोर्ट ने उक्त आरोपियों पर बबली बराड़ की प्रॉपर्टी में जाने पर रोक लगा दी थी। अब जिला अदालत में दायर याचिका में बबली बराड़ ने कहा है कि आरोपियों ने अदालत के आदेश का पालन न करते हुए 7 नवंबर को जबरन घर में कब्जे की कोशिश की। आरोपी हथियारों के साथ घर में घुसे और घर पर कब्जा करने का प्रयास किया।  
कोर्ट ने कोठी में प्रवेश पर लगाई थी रोक
गुरबिंदर कौर ने जिला अदालत में दायर सिविल सूट में सेक्टर-4 स्थित कोठी नं-19 में प्रतिवादी पक्ष के प्रवेश पर रोक लगाने की अपील की थी। सुनवाई के दौरान गुरबिंदर कौर और उनके बेटे की मौत हो गई थी। इसके बाद कानूनी तौर पर बबली बराड़ उनकी तरफ से याचिकाकर्ता बन गई थी और उन्होंने भाई के बेटों को केस में प्रतिवादी पक्ष बनाया था। अदालत ने 3 मई 2010 को अंतरिम आदेश जारी किया था। इसमें प्रतिवादी पक्ष पर जबरन घर पर कब्जा करने पर रोक लगाई थी। साथ ही उक्त प्रॉपर्टी में प्रवेश पर भी रोक लगाई थी।

हथौड़े, सब्बल लेकर घुसे घर में  
बबली बराड़ का आरोप है कि 7 नवंबर को भाई का बेटा, बहनोई और उसके भाई सहित 15 से 20 लोग हथौड़े, सब्बल लेकर उनकी सेक्टर-4 स्थित कोठी पर पहुंचे। ये लोग जबरन घर पर कब्जा करने की नीयत से आए। इनके पास कुछ सूटकेस भी थे। उन्होंने घर में काम करने वालों को भी धमकाया। याचिकाकर्ता बबली बराड़ उस दिन शहर में नहीं थीं।


आरोपियों के इस तरह घर में आने की सूचना पर वह शाम को चंडीगढ़ पहुंचीं। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर वह घर पर कब्जा नहीं कर पाए और वहां से फरार हो गए। इसके बाद बबली बराड़ ने उनके और कुछ अज्ञात के खिलाफ जबरन उनके घर में दाखिल होने और धमकाने की शिकायत दर्ज करवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed