{"_id":"587f86234f1c1b3703f0084a","slug":"punjab-elections-25-lakh-new-currency-seized-investigation-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब चुनाव: नाकाबंदी कर 25 लाख की नई करेंसी पकड़ी, जांच जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब चुनाव: नाकाबंदी कर 25 लाख की नई करेंसी पकड़ी, जांच जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
Updated Wed, 18 Jan 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
2000 rupees
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग की हिदायतों पर बुधवार को थाना कबरवाला पुलिस की ओर से की गई नाकाबंदी के दौरान कार सवार दो लोगों से 25 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई। इस संबंध में इंकम टैक्स और पुलिस विभाग जांच में जुटा है।
थाना कबरवाला के प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि चुनाव आयोग की हिदायतों व एसएसपी ध्रुमन एच निंबले के निर्देशों पर पुलिस ने गांव आलमवाला के पास नाका लगाकर आनेजाने वाले संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी।
इसी दौरान पुलिस ने एक इंडिका कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें से 25 लाख रुपये की नई करेंसी बरामद हुई। कार सवारों द्वारा उक्त नगदी के संबंध में कोई कागजात न दिखा पाने की हालत में पुलिस ने मौके पर ही इंकम टैक्स अधिकारियों को बुलाकर उन्हें उनके हवाले कर दिया। फिलहाल इस संबंध में जांच की जा रही है। उधर, डीएसपी सुलखन सिंह ने बताया कि हालांकि उक्त लोग कोई प्रूफ आदि नहीं दिखा पाए, लेकिन वह खुद को बैंक अधिकारी बता रहे हैं। मामले की छानबीन की जा रही है तथा जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।