फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab elections, 25 Lakh new currency seized, investigation continues

पंजाब चुनाव: नाकाबंदी कर 25 लाख की नई करेंसी पकड़ी, जांच जारी

Wed, 18 Jan 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब) Updated Wed, 18 Jan 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Punjab elections, 25 Lakh new currency seized, investigation continues
2000 rupees - फोटो : Demo Pic
चुनाव आयोग की हिदायतों पर बुधवार को थाना कबरवाला पुलिस की ओर से की गई नाकाबंदी के दौरान कार सवार दो लोगों से 25 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई। इस संबंध में इंकम टैक्स और पुलिस विभाग जांच में जुटा है।
विज्ञापन


थाना कबरवाला के प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि चुनाव आयोग की हिदायतों व एसएसपी ध्रुमन एच निंबले के निर्देशों पर पुलिस ने गांव आलमवाला के पास नाका लगाकर आनेजाने वाले संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। 
विज्ञापन


इसी दौरान पुलिस ने एक इंडिका कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें से 25 लाख रुपये की नई करेंसी बरामद हुई। कार सवारों द्वारा उक्त नगदी के संबंध में कोई कागजात न दिखा पाने की हालत में पुलिस ने मौके पर ही इंकम टैक्स अधिकारियों को बुलाकर उन्हें उनके हवाले कर दिया। फिलहाल इस संबंध में जांच की जा रही है। उधर, डीएसपी सुलखन सिंह ने बताया कि हालांकि उक्त लोग कोई प्रूफ आदि नहीं दिखा पाए, लेकिन वह खुद को बैंक अधिकारी बता रहे हैं। मामले की छानबीन की जा रही है तथा जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed