फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Crime News: Ropar police recovered five pistols

भाई पर फायरिंग का बदला लेने को गैंगस्टर तेजा ने जेल से मंगाए थे हथियार, पांच पिस्तौल बरामद

Thu, 12 Nov 2020 01:08 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 12 Nov 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
Punjab Crime News: Ropar police recovered five pistols
सांकेतिक तस्वीर।

पुलिस ने पांच नवंबर को अवैध पिस्तौल के साथ पकड़े गए पांच आरोपियों की निशानदेही पर पांच और पिस्तौल बरामद किए हैं। मामले में ए कैटेगिरी के गैंगस्टर तेजिंदर सिंह उर्फ तेजा को प्रोडक्शन वारंट पर पटियाला जेल से लाकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं जानकारी मिली है कि हथियारों की इस तस्करी के तार अब ऑस्ट्रेलिया में बैठे एक आरोपी से जुड़ रहे हैं।

विज्ञापन


जिले के एसएसपी अखिल चौधरी ने बताया कि पांच नवंबर को सात पिस्तौल और 21 कारतूसों के साथ नीरज कुमार उर्फ गग्गू और रामपाल उर्फ बंटी लुबाणा सहित पांच आरोपी पकड़े गए थे। इनकी निशानदेही पर रोपड़ पुलिस ने पांच और पिस्तौल बरामद किए हैं। ये पिस्तौल श्री आनंदपुर साहिब के गांव मजारी की खड्ड में छुपाकर रखे गए थे। 
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि ये हथियार पटियाला जेल में बंद ए कैटेगरी के गैंगस्टर तेजिंदर सिंह उर्फ तेजा ने मंगवाए थे और इस संबंध में सारी डील ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हरजीत सिंह उर्फ हनी ने की थी। हनी ने गग्गू और बंटी लुबाणा का व्हाट्सएप के जरिये गैंगस्टर तेजिंदर उर्फ तेजा से संपर्क करवाया था और हथियारों के लिए पैसे का प्रबंध भी उसी ने किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गग्गू और बंटी लुबाणा ये हथियार मध्य प्रदेश से आगरा और दिल्ली के रास्ते पंजाब में सप्लाई करते थे। एसएसपी ने बताया कि तेजिंदर उर्फ तेजा पर हत्या, हत्या के प्रयास और लूट समेत 24 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि जनवरी में तेजा ने अपने साथियों के साथ लुधियाना में दो किलो सोने की लूट को अंजाम दिया था। 

पुलिस के अनुसार तेजा के भाई पर पिछले दिनों किसी ने फायरिंग की थी। उसका बदला लेने के लिए तेजा पटियाला जेल से हथियार मंगवा रहा था। पुलिस को यह भी शक है कि इन हथियारों से किसी को धमकाने या फिरौती मांगने की वारदात भी हो सकती थी। 

पुलिस ने मामले में पकड़े गए सभी आरोपियों को श्री आनंदपुर साहिब की अदालत में पेश कर 15 नवंबर तक रिमांड लिया है। जानकारी के अनुसार तेजिंदर सिंह उर्फ तेजा नाभा जेल ब्रेक कांड के मुख्य आरोपी गुरप्रीत सेखों के गैंग से संबंधित है और गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया इसका विरोधी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed