{"_id":"594400b44f1c1b64518b481e","slug":"punjab-crime-news-murder-in-khanna-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन पर कमेंट करने से रोका तो भाई को चाकू से गोद डाला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन पर कमेंट करने से रोका तो भाई को चाकू से गोद डाला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना(पंजाब)
Updated Sat, 17 Jun 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
कत्ल
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस जिला खन्ना के सदर थाना के क्षेत्र के गांव राजेवाल में ईंटों के भट्ठे पर वीरवार रात को बहन को गलत बोलने से रोकने पर युवकों ने दो भाइयों पर चाकू से वार कर दिया। इसमें एक भाई की मौत हो गई और दूसरा जख्मी हो गया।
मरने वाले की पहचान अनुज कुमार निवासी कुटेसरां थाना चर्थावल जिला मुजफ्फरनगर (यूपी) के तौर पर हुई। उसका भाई विपन कुमार खन्ना के सरकारी अस्पताल में दाखिल है। सदर पुलिस ने इस केस में भट्ठे पर काम करने वाले मिंटू कुमार निवासी गांव निराला मुबारक थाना सुखेड़ा जिला मुजफ्फरनगर (यूपी) को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से 315 बोर का पिस्टल, 5 कारतूस और वारदात में प्रयोग किया चाकू बरामद कर लिया गया है। मिंटू का चचेरा भाई टिंकू फरार है।
एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि विपन कुमार अपने परिवार के साथ भट्ठे पर रहता है। वहीं पर मिंटू और टिंकू मजदूरी करते थे। वीरवार रात को विपन कुमार की बहन पवित्रा नल से पानी लेकर आ रही थी, तो मिंटू ने उस पर कुछ कमेंट कर दिया। विपन और अनुज ने इसका विरोध किया। इस पर मिंटू ने अपने चचेरे भाई टिंकू को साथ लिया और अनुज की छाती-पेट पर चाकू से वार कर दिया। बचाव करने आए विपन पर भी चाकू से वार किया गया। शोर मचने पर मिंटू और टिंकू भाग गए। भट्ठे की लेबर ने खून से लथपथ विपन और अनुज को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया, लेकिन अनुज की रास्ते में ही मौत हो गई। सदर पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मिंटू को शुक्रवार को बस स्टैंड इकोलाहा से काबू करके उसकी झुग्गी से 315 बोर का पिस्टल, 5 कारतूस और चाकू बरामद किया। फरार टिंकू की तलाश जारी है।