फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Crime News: Loot after Family held hostage in Gurdaspur

लोहड़ी की रात गुरदासपुर में बड़ी वारदात, परिवार को बंधक बना कार, नकदी और गहने लूटे

Thu, 14 Jan 2021 06:20 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 14 Jan 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
Punjab Crime News: Loot after Family held hostage in Gurdaspur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गुरदासपुर के विकास खंड काहनूवान के गांव झंडा लुबाना में लोहड़ी की रात नकाबपोशों ने घर में घुसकर परिवार को बंधक बना लिया। आरोपी एक स्विफ्ट कार, स्कूटी, 70 हजार की नकदी और गहने लूटकर फरार हो गए। आरोपियों ने परिवार को कमरे में बंद दिया और घर में बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


परिवार ने किसी तरह पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। थाना भैणी मिया खां के एसएचओ सुदेश कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक लुटेरे भाग चुके थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। 
विज्ञापन


गांव झंडा लुबाना निवासी गुरदीप सिंह पुत्र अजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि लोहड़ी की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी पत्नी परमजीत कौर व रिश्तेदार पलकप्रीत कौर के साथ कमरे में बैठे थे। इस दौरान नकाबपोश चुपचाप घर में घुस आए और उन पर पिस्तौल तान दी। वह कुछ करते उससे पहले ही लुटेरों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लुटेरों ने बंधक बनाकर उनका मोबाइल छीन लिया। दूसरे मोबाइल फोन से सिम निकाल दिया। इसके बाद लुटेरे स्विफ्ट कार, स्कूटी, 75 हजार की नकदी और सोने के गहने लूटकर फरार हो गए। लुटेरों के जाने के बाद उन्होंने किसी तरह पुलिस को सूचित किया। गुरुवार सुबह डीएसपी कुलविंदर सिंह विर्क डॉग स्क्वायड टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि अजीत सिंह के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर लिया गया है। उन्होंने बताया कि लुटेरे करीब डेढ़ घंटा घर में रहे। पुलिस ने स्कूटी बरामद कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed