फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Crime News: BSF Jawan Murdered in Gurdaspur of Punjab

बहन से प्रेम संबंध का था शक, भाई और चाचा ने पहले चाय पी फिर बीएसएफ जवान को मार डाला

Fri, 20 Nov 2020 08:02 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 20 Nov 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
Punjab Crime News: BSF Jawan Murdered in Gurdaspur of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के गुरदासपुर में मौसेरी बहन के साथ प्रेम संबंधों के शक में गुरुवार की रात बीएसएफ जवान की हत्या कर दी गई। वारदात को लड़की के भाई और चाचा ने अंजाम दिया। बीएसएफ जवान गुरुवार की सुबह लड़की को अपने घर ले आया था। इससे भड़के लड़की के सगे भाई और चाचा ने रात करीब नौ बजे मफलर से गला घोंटा और किरच मारकर हत्या कर दी। तिब्बड़ थाना पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मृतक बीएसएफ जवान की पहचान शरणजीत सिंह (25) पुत्र जोगिंदर पाल निवासी गांव मान के रूप में हुई। पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई अर्शदीप सिंह ने बताया कि उसका भाई शरणजीत सिंह बीएसएफ में तीन साल से नौकरी कर रहा था और इन दिनों मणिपुर में तैनात था। 30 अक्तूबर को वह दो माह की छुट्टी लेकर घर आया था। आरोपियों को शक था कि शरणजीत का अपनी मौसी की लड़की से प्रेम संबंध हैं। गुरुवार सुबह शरणजीत मौसी की लड़की को लेकर घर आ गया।
विज्ञापन


रात करीब नौ बजे लड़की का सगा भाई कुलदीप कुमार और उसका चाचा प्रेम मंद निवासी रांझे के ककोठे (तारागढ़) उसके घर आ गए। पहले दोनों ने चाय पी और बाद में उसके भाई शरणजीत को जानवरों के बरामदे में ले गए। वहां शरणजीत का मफलर से गला घोंटा और किरच से कई वार किए। भाई शरणजीत की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचा तो दोनो फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल भाई को उपचार के लिए अमृतसर ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। वहीं थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि प्रेम संबंधों के शक में लड़की के परिजनों ने हत्या की है। लड़की अब भी मृतक शरणजीत के घर पर है। बीएसएफ कर्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर लड़की के भाई और चाचा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed