फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Crime News: 50 Year old Woman Murdered in Hoshiarpur of Punjab

विदेश से आई भाई की कॉल...घर जाकर देखा तो मृत पड़ी थी भाभी, हाथ-पांव भी मिले बंधे

Mon, 04 Jan 2021 05:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 04 Jan 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
Punjab Crime News: 50 Year old Woman Murdered in Hoshiarpur of Punjab
मृतका की फाइल फोटो, जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

माहिलपुर थाने के गांव चंबल कलां में अकेले रह रही एनआरआई की 50 वर्षीय पत्नी का शव उसके घर के भीतर मिला। उसके हाथ-पैर बंधे थे। आशंका जताई जा रही है कि लूट की वारदात को अंजाम देने आए लोगों ने पहचान लिए जाने पर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी राकेश कुमार, एएसपी गढ़शंकर तुषार गुप्ता और एसएचओ माहिलपुर सतविंदर सिंह धालीवाल मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन


डॉग स्क्वायड हत्यारों के पैरों के निशान को सूंघते हुए नमोलिया गांव तक पहुंचा। इसके आगे कुछ पता नहीं चल पाया, जिससे आशंका है कि हत्यारे वहां से किसी वाहन में सवार होकर भागे होंगे। पुलिस ने मृतका के देवर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में गांव चंबल कलां निवासी महिंदर सिंह ने बताया कि उसका भाई कुलविंदर सिंह इटली में रहता है। कुलविंदर का बेटा मनजिंदर सिंह लॉकडाउन के बाद कुवैत गया है। भाई कुलविंदर सिंह की पत्नी कुलविंदर कौर घर में अकेली रहती थी। भाई कुलविंदर सिंह ने रविवार को कई बार अपनी पत्नी कुलविंदर कौर को फोन किया था। उसने फोन नहीं उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर भाई कुलविंदर सिंह ने उसे फोन कर घर जाकर पता करने को कहा। जब वह अपने भाई कुलविंदर सिंह के घर पहुंचा तो गेट भीतर से बंद था और घर के भीतर जाने वाले मुख्य दरवाजे पर ताला लटका था। इस पर उसने मामले की जानकारी गांव के सरपंच को दी। सरपंच और गांववालों की मौजूदगी में घर का दरवाजा तोड़ा गया। 

अंदर कुलविंदर कौर का शव बिस्तर पर पड़ा था और उसके हाथ-पांव रस्सी से बंधे थे, जिससे लगता था कि हत्यारों ने पहचाने जाने पर कुलविंदर कौर को बांधकर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। कुलविंदर कौर के सिर के बाल भी घटनास्थल पर बिखरे पड़े थे। इससे आशंका है कि कुलविंदर कौर की हत्यारों के साथ हाथापाई भी हुई होगी। महिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह उसे भाभी कुलविंदर कौर को साथ लेकर रिश्तेदारों के यहां हुई मौत पर अफसोस जताने जाना था।  

अभी तक की जांच में लूट या चोरी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। कुलविंदर कौर के शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल से कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है। मृतका का पुत्र मनजिंदर सिंह कुवैत से भारत के लिए रवाना हो गया है। उसके मंगलवार तक यहां पहुंचने की उम्मीद है। मामले की जांच की जा रही है। - सतविंदर सिंह, एसएचओ माहिलपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed