फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punishment order for gang rape with young girl

बेटी का रेप करते आरोपी पिता को देख भागे

Tue, 16 Dec 2014 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब) Updated Tue, 16 Dec 2014 06:46 PM IST
विज्ञापन
punishment order for gang rape with young girl

घर में पिता के साथ सो रही 16 वर्षीय युवती को उठाकर खेतों में ले गए और बलात्कार कर दिया। युवती की चीखें सुनकर जब पिता खेत में पहुंचा तो दोनों आरोपी वहां से भाग निकले। घटना पंजाब के मुक्तसर की है।

विज्ञापन


सितंबर 2013 को दर्ज इस मामले की सुनवाई करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सेशन जज डीपी सिंगला की अदालत ने दो आरोपियों को 20-20 वर्ष कैद और 25-25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर एक-एक वर्ष अतिरिक्त कैद काटनी होगी।
विज्ञापन


थाना लंबी में 5 सितंबर 2013 को दर्ज मामले में गांव लालबाई निवासी पीड़ित लड़की के पिता ने बताया था कि वह घटना वाले दिन 5 अगस्त 2013 की रात को परिवार सहित घर में सोया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

16 वर्षीय बेटी घर में से गायब थी

punishment order for gang rape with young girl

रात को करीब तीन बजे उसकी पत्नी की नींद खुली तो उनकी करीब 16 वर्षीय बेटी घर में से गायब थी। उन्होंने उसे ढूंढने का प्रयास किया तो घर के पास स्थित खेतों के कमरे में उसकी चीखें सुनाई दी।

जब वह लोग वहां पहुंचे तो उन्हीं के गांव का रहने वाला गुरमीत सिंह मीता व लंबी निवासी निर्मल सिंह उन्हें देखकर भाग गए। कमरे के अंदर बिलखती हुई उनकी बेटी ने आपबीती सुनाते हुए दोनों पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।

पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद उक्त दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। अदालत ने सुनवाई करते हुए सरकारी वकील दलजीत शर्मा की दलीलों से सहमत होकर सोमवार को उक्त फैसला सुनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed