{"_id":"5c70cb7abdec224a415dd1f2","slug":"pulwama-terror-attack-kashmiri-student-beaten-by-public-in-mohali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा आतंकी हमलाः फोन पर कश्मीरी भाषा में बात करते हुए सुना और युवक की कर दी पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलवामा आतंकी हमलाः फोन पर कश्मीरी भाषा में बात करते हुए सुना और युवक की कर दी पिटाई
Sat, 23 Feb 2019 09:57 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लांडरा(मोहाली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लांडरा(मोहाली)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 23 Feb 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
पीट-पीटकर ली जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा आतंकी हमले के विरोध का आलम देखिए, युवक को फोन पर कश्मीरी भाषा में बात करते हुए सुना तो कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। मामला पंजाब के मोहाली के लांडरा के एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज का है। पिटाई तब हुई, जब वह अपने खरड़ स्थित घर से कॉलेज जा रहा था।
अब मामला पुलिस विभाग के सीनियर अधिकारियों के ध्यान में है। खरड़ थाने की पुलिस ने पीड़ित लड़के के बयान दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, क्वेस्ट ग्रुप ऑफ कॉलेज में मोहम्मद विकास मलिक इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। उसका आरोप है कि कॉलेज जाने के लिए उसने खरड़ से ऑटो लिया था।
खरड़ में उसने एक कमरा किराये पर ले रखा है। जब वह लांडरां के पास पहुंचा तो उसे घर से फोन आया। इस दौरान उसने कश्मीरी में बोलना शुरू कर दिया। जब ऑटो रुका तो वहां पर खड़े लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। राहगीरों ने उसे बचाया। इसके बाद उसने अपने दोस्त को फोन किया, जो उसे घर ले गया और सोहाना के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया।

सीढ़ियों से गिरकर लगी चोट
थाना सिटी खरड़ के एसएचओ भगवंत सिंह रियाड़ ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आया है। सोहाना के जिस प्राइवेट अस्पताल में पीड़ित युवक ने अपना इलाज करवाया है, वहां पर उसने लिखवाया है कि वह सीढ़ियों से गिरा है। इसके अलावा चंडीगढ़ के सेक्टर-16 मल्टी स्पेशयलिटी अस्पताल में भी उसने यही बात कही है।
हालांकि उन्हें कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। उन्होंने मामले में डीडीआर दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आया था। लेकिन पीड़ित ने डॉक्टर को बताया है कि वह सीढ़ियों से गिरा है।
डीसी ने कहा था-डरें नहीं कश्मीरी छात्र
जिक्रयोग है कि इससे पहले ही वीरवार को ही डीसी गुरप्रीत कौर सपरा ने जिले के सभी कॉलेजों की मैनेजमेंट को पत्र लिखा था। साथ ही कहा था कि वह कश्मीरी विद्यार्थियों के मन को जीतने की कोशिश करें। विद्यार्थियों से मीटिंग कर उन्हें समझाए कि उनकी सुरक्षा को किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है।