फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Public killed the accused of misdeed inJalandhar

आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, गुस्साए लोगों ने दी खौफनाक सजा, आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 03 Jun 2019 12:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 03 Jun 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Public killed the accused of misdeed inJalandhar
सांकेतिक तस्वीर

जालंधर में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को स्थानीय लोगों ने इतनी बुरी तरह पीटा कि उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची के पिता प्रवासी मजदूर हैं। रविवार दोपहर बच्ची अपने घर में अकेली थी। उसकी मां किसी काम से बाजार गई हुई थी। इसी दौरान उनका एक जानकार बिहार निवासी युवक नशे की हालत में घर में घुस आया। 

विज्ञापन


बच्ची को अकेला देख उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गया। बच्ची के एक रिश्तेदार के मुताबिक जब बच्ची की मां घर लौटी तो उसने बच्ची को खून से लथपथ पड़ा देखा। काफी पूछने पर डरी हुई बच्ची ने आरोपी का नाम लेकर कहा कि उसने उसके साथ गलत काम किया है। 
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता की मां ने आस पड़ोस के लोगों को इस बारे में जानकारी दी। वहीं पुलिस को भी सूचना दी गई। इसके बाद लोग इकट्ठा होकर आरोपी के घर पहुंचे और उसकी पिटाई शुरू कर दी। पीटने के बाद लोगों ने आरोपी को थाना रामा मंडी की पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नशे में होने के कारण बयान नहीं दे सका आरोपी  

एसीपी सेंट्रल हरसिमरत सिंह का कहना है कि आरोपी नशे में था। इस वजह से वह बयान नहीं दे सका। आरोपी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के घरवालों के बयान के बाद ही कोई कार्रवाई की जा सकेगी। फिलहाल बच्ची को सिविल अस्पताल भेजकर उसका मेडिकल करवाया गया है।

लोगों का आरोप, पुलिस की लापरवाही से हुई मौत 
वहीं इलाके के लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के कारण आरोपी की मौत हुई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने आरोपी की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जबकि उस समय वह होश में था। पुलिस उसे पैदल चलाकर अपनी गाड़ी तक ले गई और काफी देर से धूप में खड़ी गाड़ी में ही बिठाए रखा।

इसके बाद पुलिस जांच करने लगी। आरोपी को उसी समय बेहोशी आने लगी थी, जब वह पुलिस की गाड़ी में बैठा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी की मौत पिटाई के कारण नहीं बल्कि ज्यादा नशे, गर्मी और समय पर इलाज न मिलने के कारण हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed