{"_id":"b624cb5548b8e46d1bf4b390a48e1ab5","slug":"protest-of-transporter-against-toll-plaza-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल टैक्स के खिलाफ धरने पर ट्रांसपोर्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोल टैक्स के खिलाफ धरने पर ट्रांसपोर्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Sun, 30 Nov 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोल टैक्स वसूली के खिलाफ शनिवार को पठानकोट-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पांच घंटे ठप रहा। गुस्साए ट्रांस्पोर्टरों ने टोल टैक्स हटाने की मांग पर चक्का जाम कर झाकोलाहड़ी स्थित टोल प्लाजा के बाहर धरना दिया और केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राष्ट्रीय राजमार्ग रोकने से दोनों तरफ सैकड़ों वाहन फंसे रहे, जिससे मुसाफिरों को खासी दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर सुबह सात बजे ही झाकोलाहड़ी टोल प्लाजा पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद टोल टैक्स पर्ची कटाने से मना करते हुए धरने पर बैठे गए। ट्रांसपोर्टर चेतन साहनी, दविंद्र सैनी, कश्मीर सिंह, अनिल दारा, रछपाल सिंह बाजवा, करनैल सिंह ने आरोप लगाया कि सड़कों को प्राइवेट कंपनियों के हाथों बेच दिया गया है।
विज्ञापन
कंपनी मनमाने ढंग से टोल टैक्स वसूल रही है। स्पेशल रोड 15 से 17 हजार दिया जा रहा है, जबकि टोल के रूप में प्रतिदिन एक हजार रुपये का बोझ भी उन पर लाद दिया गया है।
विज्ञापन
उधर, अमृतसर से आने वाली ट्रैफिक को दीनानगर और पठानकोट से जाने वाली ट्रैफिक को मलिकपुर में रोक दिया गया। दोपहर 12 बजे प्रशासन की ओर से आश्वासन मिलने पर धरना खत्म होने के बाद यातायात बहाल हुआ।
ट्रांस्पोर्टरों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के साथ भेदभाव किया जा रहा है। इस टोल प्लाजा को तुरंत हटाया जाए। वहीं, ट्रांस्पोर्टरों के रोष को देखते हुए भारी पुलिस बल का बंदोबस्त किया गया था। मौके पर नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह बाठ, डीएसपी (रूरल) पीएस विर्क मौके पर मौजूद रहे।