फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prostitution business growup in tricity

ट्राइसिटी में पनप रहा जिस्मफिरोशी का धंधा

Tue, 27 May 2014 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 27 May 2014 11:59 AM IST
विज्ञापन
Prostitution business growup in tricity

जिस्म फिरोशी धंधे की शिकायत मिलने पर एसएसपी ने जांच के आदेश दे दिए है। जांच की जिम्मेदारी डीएसपी साउथ को सौंपी गई है।

विज्ञापन


जिस्म फिरोशी के धंधे में शामिल एक युवती ने एसएसपी की पब्लिक विंडो में दलालों के खिलाफ दी शिकायत में बताया था कि दलाल जिस्मफरोसी के लिए उस पर दबाव बना रहे हैं। शिकायत में पीड़िता ने कहा कि शहर में देह व्यापार कराने वाले कई दलाल सक्रिय है जो कि मजबूर लड़कियों की तलाश करते हैं।

युवती ने शिकायत में बताया है कि डेढ़ साल पहले वह पंजाब के जिला मानसा से नर्सिंग की नौकरी के लिए आई थी। शहर में उसकी मुलाकात राहुल नाम के युवक से हुई, जिसने शादी का लालच देकर उसे फंसा लिया। इसके बाद उसने मोहाली के फेज-11 में रहने वाली एक महिला के पास वह छोड़ गया है।
विज्ञापन


उसने आरोप लगाया महिला के जानकार दो युवकों ने उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद पीड़िता सेक्टर-40 के एक राजबीर नाम के दलाल के पास भेज दिया। पीड़िता का कहना है कि दलाल ने हाल में ही उसके साथ सेक्टर-56 में मारपीट भी की है और उस पर जबरदस्ती धंधे में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed