{"_id":"46c331ba9425fa40e5cc17b04428fb10","slug":"propose-to-woman-constable-on-traffic-helpline-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्पलाइन पर महिला कांस्टेबल को किया प्रपोज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेल्पलाइन पर महिला कांस्टेबल को किया प्रपोज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 21 May 2014 02:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक हेल्पलाइन पर मनचले युवक ने ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल को दोस्ती करने के लिए प्रपोज कर डाला। प्रपोज करने के साथ युवक ने महिला कांस्टेबल के साथ अश्लील बातें की।
विज्ञापन
महिला ने तुरंत मामले की जानकारी अफसरों और इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने महिला कांस्टेबल की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने जब मोबाइल नंबर से मालिक का पता लगाया तो पता अमृतसर का निकला। पुलिस टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए अमृतसर रवाना हो चुकी हैं।
सेक्टर 29 ट्रैफिक पुलिस लाइन में सोमवार को एक महिला कांस्टेबल की ड्यूटी ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 1073 पर लगी हुई थी। इतने में हेल्पलाइन पर युवक ने फोन किया और महिला कांस्टेबल से जरूरी बात करने के लिए कहने लगा। बात करते समय युवक ने महिला कांस्टेबल को प्रपोज कर दिया।
विज्ञापन
महिला कांस्टेबल ने विरोध किया युवक गाली गलौच करने लगा। महिला कांस्टेबल ने युवक की अपनी साथी से बात करवाई तो युवक ने फोन काट दिया।
पुलिस ने नंबर के मालिक का पता लगाया तो वह अमृतसर का पाया गया।