फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Property dealer shot dead in Kurukshetra of Haryana

कुरुक्षेत्र में बेरहमी से कत्ल: पंजाब के प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, कार में मिली लाश, दोस्त के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 24 Jun 2021 09:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पिहोवा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिहोवा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 24 Jun 2021 09:50 PM IST
सार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पंजाब के आढ़ती व प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की खबर से इलाके में दशहत है। मृतक का शव उसी के कार से बरामद हुआ है। खून लथपथ शव के ऊपर से मृतक का लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद हुआ है। पुलिस ने दोस्त के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Property dealer shot dead in Kurukshetra of Haryana
मौके पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब बॉर्डर से लगते गांव बोधनी नहर के निकट गुरुवार सुबह 40 वर्षीय व्यक्ति का शव खून से लथपथ उसकी इनोवा कार में ड्राइवर सीट के पीछे बरामद हुआ। किसी ने उसी की लाइसेंसी रिवाल्वर से चार गोली मारकर उसकी हत्या करके रिवाल्वर उसके शव पर ही फेंक दिया। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैली हुई है। 

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त संदीप पुत्र दर्शन सिंह के रूप में हुई है। वह पंजाब के फिरोजपुर जिले के मानो चाहल का रहने वाला था। हालांकि मौजूदा समय वह मोहाली के नयागांव में रहता था। संदीप की मोहाली में आढ़त की दुकान और वह प्रॉपर्टी डीलर का काम भी करता था। संदीप 21 जून को घर से अपने दोस्त मंजीत सिंह से पेमेंट लेने के लिए निकला था।
विज्ञापन


23 जून 7 बजे से उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। परिजनों ने मंजीत पर संदीप की हत्या का आरोप लगाया है। मामले की सूचना पाकर डीएसपी गुरमेल सिंह, सदर थाना प्रभारी सतीश कुमार, सीआईए-1 पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मंजीत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज शिकायत में कुलदीप कौर ने कहा कि साल 2004 में उसकी शादी संदीप के साथ हुई थी। साल 2008 से वह लोग नयागांव में रहने लगे थे। यहां 2018 से मंजीत निवासी देवीगढ़ (पटियाला) का उसके पति के पास आना-जाना था। गत 21 जून को उसका पति संदीप घर से एक जोड़ी कपड़े व अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर इनोवा कार में मंजीत से पेमेंट लेने के लिए चला था।

21 जून करीब 8 बजे उसकी संदीप से फोन पर बात हुई थी। संदीप ने उसे बताया था कि वह मंजीत को उसके गांव छोड़कर पटियाला एक होटल में ठहरा हुआ है। अगले दिन उसकी संदीप से बात हुई तो उसने बताया कि काम पूरा होने पर वह घर लौट आएगा।

अगले दिन 23 जून को उसकी संदीप व उसके दोस्त मंजीत दोनों से फोन पर बातचीत हुई थी। उस समय संदीप काफी घबराया हुआ लगा रहा था। इसी घबराहट के चलते बीच में ही फोन कट जाने से उसकी बात पूरी नहीं हो पाई थी। इसके बाद शाम करीब 7 बजे संदीप ने उसे बताया कि वह दो घंटे में चंडीगढ़ पहुंचा रहा है लेकिन वह घर नहीं पहुंचा और उसका फोन भी स्विच ऑफ हो गया।

24 जून सुबह करीब 4 बजे भी उसने फोन किया लेकिन बात न हुई। तब उसने मंजीत को फोन करके संदीप से बात कराने को कहा, जिस पर मंजीत ने उसे बताया कि संदीप 23 जून शाम 7 बजे ही उसके पास से चला गया था और उसके बाद से उसकी उससे कोई बात नहीं हुई है।

गुरुवार सुबह करीब सवा 9 बजे उन्हें सूचना मिली कि संदीप का शव बोधनी नहर के पास इनोवा कार से बरामद हुआ है। पुलिस ने कुलदीप कौर की शिकायत पर मंजीत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

घुटने, बाजू, सीने व सिर में मारी गई गोलियां
सदर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि संदीप के घुटने, बाजू, सीने व सिर में उसी की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस संदीप की फोन कॉल डिटेल खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed