फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   private part of man cut by two women for made shemale

महिलाओं ने युवक का निजी अंग काटा...और बनाया किन्नर

Thu, 11 Jun 2015 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 11 Jun 2015 09:21 AM IST
विज्ञापन
private part of man cut by two women for made shemale

किन्नर बनाने के लिए 2 महिलाओं ने रची खौफनाक साजिश। युवक के साथ कर डाली खौफनाक वारदात। मामला पंजाब के मोहाली का है। युवक ने दो महिलाओं पर उसका प्राइवेट पार्ट काटकर उसे किन्नर बनाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक उसने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया, मगर काफी समय बीत जाने के बावजूद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन


बुधवार को पीड़ित राजेश कुमार ने फेज-4 में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि उन्होंने पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन, डॉयरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस व एसएसपी को लिखित शिकायत दी है। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश ने बताया कि वह छज्जूमाजरा का रहने वाला है। छह साल पहले उसका संपर्क जीत रानी से हुआ था। जीत रानी पहले उसे अपने घर ले गई। फिर बतौर ड्राइवर उसे अपने पास रख लिया।

नशीला पदार्थ देकर प्राइवेट पार्ट काट दिया

private part of man cut by two women for made shemale

पीड़ित युवक ने बताया कि जून 2009 की रात जीत रानी और पूजा ज्योति के घर आई। जहां पर वह पहले से ही मौजूद था। उन दोनों ने उसे ज्योति के घर से अगवा कर लिया। साथ ही उसे एक सुनसान जगह पर ले गईं।

जहां पर उसे नशीला पदार्थ देकर उन्होंने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। जब वह होश में आया तो दोनों महिलाओं ने इस बारे में किसी को भी न बताने को कहा। साथ ही धमकी दी अगर उसने राज खोला तो वे उसे जान से मार देंगी।

22 मार्च 2014 को थाना सिटी खरड़ में जीत रानी और पूजा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था। परंतु अब पुलिस आरोपियों का खुलकर साथ दे रही है। वहीं थाना सिटी खरड़ के एसएचओ विजय कुमार ने बताया कि जीत रानी और पूजा की गिरफ्तारी पर दो जुलाई तक अदालत ने रोक लगाई हुई है। ऐसे में वह गिरफ्तारी नहीं कर सकते हैं।

उधर जीत रानी ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वह राजेश को जानते तक नहीं है। ज्योति ही राजेश को उनके पास लाई थी। ज्योति ही राजेश के पास रहती थी। उन्हें बिना मतलब के बदनाम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed