फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   private part cut, transgender man cut private part of man, rohtak crime, haryana

युवक को यूपी ले गया किन्नर और काट दिया प्राइवेट पार्ट

Wed, 11 May 2016 04:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 11 May 2016 04:58 PM IST
विज्ञापन
private part cut, transgender man cut private part of man, rohtak crime, haryana
तनावग्रस्त व्यक्ति - फोटो : डेमो फोटो
रोहतक के कलानौर में एक युवक को एक किन्नर द्वारा यूपी ले जाकर उसका प्राइवेट पार्ट काटने का मामला सामने आया है। युवक ने पहले किसी अन्य किन्नर पर प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप लगाया था, लेकिन अब उसने पहले वाले को निर्दोष बताते हुए एक दूसरे किन्नर और उसके साथी को आरोपी बताया है।
विज्ञापन


युवक ने पुलिस को दिए शपथ पत्र में पूर्व आरोपी को निर्दोष बताया है। युवक ने शपथ पत्र में लिखा है कि दोनों आरोपियों के दबाव में उसने शिकायत दी थी। वह किन्नर निर्दोष है। पुलिस ने युवक से शपथ पत्र लेकर किन्नर और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


रेलवे रोड वार्ड नंबर दो निवासी एक युवक ने कलानौर थाने में दिए शपथ पत्र में कहा है कि ज्ञानचंद और पायल किन्नर साथ रहते हैं। ज्ञानचंद किन्नरों को अपने पास रखता है। आरोप है कि दोनों उसे बहला फुसलाकर उत्तर प्रदेश ले गए थे। वहां पर दोनों ने मिलकर उसका प्राइवेट पार्ट कटवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दबाव बनाकर एक अन्य किन्नर के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। युवक का कहना है कि प्राइवेट पार्ट कटने से उसे शारीरिक, मानसिक और सामाजिक क्षति हुई है। युवक ने पुलिस से दोनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

साथ ही शपथ पत्र में युवक ने ज्ञानचंद और पायल किन्नर पर एक अन्य किन्नर के खिलाफ प्राइवेट पार्ट काटने की जबरन शिकायत दिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शपथ पत्र के आधार पर ज्ञानचंद और पायल किन्नर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।


युवक के शपथ पत्र के आधार पर ज्ञानचंद और पायल किन्नर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है। अभी कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया है। आरोप सही पाए जाने पर गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
- राजेश, एसएचओ, कलानौर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed