फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Private Bus Collision with Tippar full of Sand at Ludhiana

लुधियानाः रेत से भरे टिप्पर से टकराई प्राइवेट बस, एक शख्स की मौत और 15 सवारियां घायल

Wed, 05 Feb 2020 05:31 PM IST
खुशबू गोयल वरिंदर राणा, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
वरिंदर राणा, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 05 Feb 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
Private Bus Collision with Tippar full of Sand at Ludhiana
प्राइवेट बस पलटी - फोटो : अमर उजाला

लुधियाना से अबोहर जा रही निजी कंपनी की बस जगरांव के पास बुधवार सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर सड़क किनारे खड़े टिप्पर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 16 यात्री घायल हो गए। मृतक की पहचान राजिंदर सिंह पुत्र अजैब सिंह निवासी गावं पनेचां (फतेहगढ़ साहिब) के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ज्यादातर यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे में घायल छह यात्रियों की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण लुधियाना के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच हादसे की जांच शुरू कर दी है। टिप्पर चालक मौके से भाग निकला। मामले की जांच कर रहे जगरांव सिटी एसएचओ जगजीत सिंह ने बताया पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को लुधियाना से अबोहर के लिए एक निजी कंपनी की बस रवाना हुई थी। जैसे यह बस जगरांव के बाद गुरुद्वारा बेगमपुरा साहिब के पास पहुंची सड़क के किनारे एक खराब टिप्पर खड़ा था। तेज रफ्तार और धुंध होने के कारण बस चालक उसे देख नहीं पाया और बस सीधी टिप्पर से टकराकर पलट गई। धमाके की आवाज सुनकर गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने गए श्रद्धालु मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुछ स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। उन्हें जगरांव के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

घायलों में शामिल लोग
देशराज पुत्र चांद पाल निवासी रायबरेली (यूपी), बलेसर पुत्र श्रीचंद सेना निवासी सीतामढ़ी, बिहार, प्रमोद पुत्र नर राव निवासी गमओर जिला अल्मोड़ा, उत्तराखंड, राजेश कुमार प्रेमलाल निवासी गोले वाला (फरीदकोट), जसपाल सिंह पुत्र सकतर सिंह निवासी भीखी, अमृतसर, अविनाश कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी हमीरपुर हिमाचल, हीरालाल पुत्र वेदनाथ निवासी रायबरेली यूपी, बिंदेश कुमार पुत्र रामेश्वर निवासी रायबरेली, शिवम पुत्र सुंदर सिंह निवासी रायबरेली यूपी, मुकेश कुमार पुत्र मोतीलाल निवासी रायबरेली, संदीप लाल पुत्र मुरारी लाल निवासी खरड़, रचना पत्नी अजय कुमार, जोतजीत कौर पुत्री अमरजीत सिंह, अशरफ पुत्र अतुल। 

इन्हें किया गया रेफर 
रचना पुत्री अजय कुमार, जोतजीत पुत्री अमरजीत सिंह, अशरफ पुत्र अतुल शर्मा, अविनाश कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह और दो अज्ञात को लुधियाना रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed