फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   prisoner committed suicide by hanging in ludhiana jail

लुधियानाः फांसी लगाकर जेल में कैदी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी मिला

Wed, 24 Oct 2018 09:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Updated Wed, 24 Oct 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
prisoner committed suicide by hanging in ludhiana jail
सांकेतिक तस्वीर

दस साल की सजा काट रहे दुष्कर्मी मलौद निवासी हरप्रीत सिंह ने सोमवार को लंगर हाल के बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब वह काफी समय तक बाहर नहीं आया तो उसके साथियों ने अंदर जाकर देखा। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी जेल प्रशासन को दी। जेल अधिकारियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मंगलवार को कैदी हरप्रीत के शव का पोस्टमार्टम होना था लेकिन सुबह पता चला कि हरप्रीत ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था। इसमें उसने कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


हरप्रीत ने सुसाइड नोट में क्या लिखा है अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है। ताजपुर चौकी पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट अभी जेल प्रशासन के पास ही है। नोट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी और बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।  
विज्ञापन


हरप्रीत सिंह के खिलाफ मई 2015 को थाना मलौद में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। जनवरी 2018 में अदालत ने उसे दस साल कैद की सजा सुना दी थी। सोमवार शाम को वह लंगर हाल में काम कर रहा था। इसी दौरान वह बाथरूम में गया और अपने परने से फंदा लगा लिया। जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जगदीप सिंह भट्ठल का कहना है कि कुछ कैदी बाहर नशा करने के आदी हैं। जेल में नशा नहीं मिलता तो वह परेशान हो जाते हैं। हो सकता है हरप्रीत के साथ भी ऐसा ही हुआ हो। उन्हें तो यह भी नहीं पता कि उसके पास से कोई सुसाइड नोट मिला है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं थाना डिवीजन सात के अधीन आती चौकी ताजपुर के इंचार्ज एएसआई सुदर्शन कुमार ने बताया कि हरप्रीत का लिखा हुआ सुसाइड नोट मंगलवार को जेल अधिकारियों को मिला है। इस कारण उसका पोस्टमार्टम नहीं हो सका। सुसाइड नोट अभी जिला पुलिस के पास नहीं आया है। जेल अधिकारी सुसाइड नोट देंगे तो आगे की कार्रवाई कर बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed