फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   prisoner commit suicide in modern jail

जेल के टॉयलेट में फंदा लगा कैदी ने दी जान

Sat, 05 Sep 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, कपूरथला(पंजाब)
ब्यूरो/अमरउजाला, कपूरथला(पंजाब) Updated Sat, 05 Sep 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
prisoner commit suicide in modern jail

कपूरथला के मॉडर्न जेल में दो माह से बंद हवालाती ने शुक्रवार को टॉयलेट की खिड़की से फंदा लगाकर जान दे दी। जालंधर पुलिस ने उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।

विज्ञापन


एसपी जेल परमजीत सिंह संधू ने बताया कि लम्मा पिंड के अशोक कुमार को तीन जुलाई 2015 को मॉडर्न जेल लाया गया था। दो जुलाई को उस पर जालंधर थाना डिवीजन नं. 3 पुलिस ने 105 ग्राम नशीला पाउडर बरामद होने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे अशोक ने टॉयलेट की खिड़की से परने का फंदा लगा खुदकुशी कर ली। साथी कैदियों ने बताया कि अशोक घरेलू कलह के चलते तनाव में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। करीब आठ बजे जेल कर्मी उसके शव को सिविल अस्पताल कपूरथला लेकर आए। यहां तीन डॉक्टरों के बोर्ड ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट डिवीजन की उपस्थिति में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
 
‘नशे का आदी नहीं था अशोक’
एसपी का कहना है कि कैदियों और डॉक्टरी रिपोर्ट के मुताबिक अशोक नशे का आदी नहीं था। वहीं सिविल अस्पताल में अशोक के भाई प्रदीप कुमार ने कहा कि वह नशे का आदी था और नशा बेचने के आरोप में ही जेल में बंद था। उस पर जालंधर के विभिन्न थानों में कई केस दर्ज हैं। इसी कारण उसने अशोक से खुद को अलग कर लिया था।


अंतिम संस्कार के लिए भी पैसे नहीं
अशोक के भाई प्रदीप ने कहा कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पाल रहा है। उसके पास अंतिम संस्कार तो दूर, शव को श्मशान घाट तक ले जाने के पैसे नहीं है। उसने बताया कि जेल प्रशासन ने शव ले जाने के लिए गाड़ी का प्रबंध किया है और अंतिम संस्कार में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के अलावा कुछ पैसे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed