फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   prisoner commit suicide in central jail

सेंट्रल जेल फिरोजपुर में कैदी ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Tue, 24 May 2016 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Tue, 24 May 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
prisoner commit suicide in central jail
कैदी ने सुसाइड की - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब के फिरोजपुर सेंट्रल जेल के भीतर एक कैदी ने परने से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कैदी एनडीपीएस एक्ट के आरोप में जेल में बंद था और 19 मई को अदालत ने इसे दस साल की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कैदी गुरप्रीत सिंह (22) पुत्र जगदीश सिंह वासी गांव राइयां जिला फरीदकोट एक हजार नशे की गोलियों के साथ पकड़ा गया था।

यह खुद भी नशे का आदी है। जेल के अंदर बने नशा मुक्ति सेंटर की बैरक में गुरप्रीत बंद था। 19 मई को अदालत ने गुरप्रीत को दस साल की सजा सुनाई थी। 22 मई की रात को गुरप्रीत ने अपने परने से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


उधर, जेल सुपरिंटेंडेंट सुरेंदर सिंह सैनी ने बताया कि 22 मई की रात को सभी कैदी टेलीविजन देख रहे थे। रात लगभग दस बजे के गुरप्रीत सबके बीच से उठकर बैरक के बाहर चला गया। कुछ देर बाद एक कैदी ने देखा कि बैरक के कॉरिडोर में गुरप्रीत परने का फंदा लगाकर लटका हुआ था। उसने शोर मचाया तो सभी उठ कर उस और भागे। जेल मुलाजिम भी वहां पहुंच गए। उसे उतार कर अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed