{"_id":"fed353dbd7c5c0551e1e7c6cc7364185","slug":"prisone-escapee-from-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में कांस्टेबल को टक्कर मारकर कैदी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट में कांस्टेबल को टक्कर मारकर कैदी फरार
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 13 Oct 2015 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी पुलिस की लापरवाही की वजह से मंगलवार को जिला अदालत में पेशी आया एक कैदी फरार हो गया। जबकि, कैदी को लेकर आए कांस्टेबल हरबंस लाल के खिलाफ लापरवाही के केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरार कैदी की पहचान राजबीर उर्फ राजन भटटी् निवासी जिला संगरूर पंजाब के रूप में हुई है। दरअसल, राजबीर को मंगलवार को रेप मामले में पेशी के लिए लाया गया था।
विज्ञापन
इसी दौरान मौका पाकर वह कांस्टेबल को टक्कर मारकर फरार हो गया। जबकि, पुलिस ने सूचना मिलने के बाद पंजाब में एक टीम रवाना कर दिया। दूसरी तरफ कांस्टेबल हरबंस लाल के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विभाग ने नहीं लिया सबक
यूटी पुलिस के कांस्टेबल हरबंस लाल की कस्टडी से कुछ महीने पहले कोर्ट से एक कैदी फरार हो गया था। इसके बाद भी विभाग ने कोई सबक नहीं लिया। उन्होंने दोबारा से उसी कांस्टेबल के साथ कैदी को पेशी पर भेज दिया।
डीएसपी पर चलाई थी गोली
फरार हुआ कैदी आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ चंडीगढ़ व पंजाब में कई मामले दर्ज हैं। इसकी तलाश में कुछ महीने पहले क्राइम ब्रांच ने गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-9 में डीएसपी जगबीर सिंह की अगुवाई में छापामारी की थी। इस दौरान आरोपी ने डीएसपी पर पिस्टल से फायर कर दिया था। डीएसपी किसी तरह खुद को बचा पाए थे। इसके बाद राजन भटृटी को पुलिस ने सेक्टर-17 से काबू कर लिया था। उस समय राजन भटृटी बुडैल जेल में बंद था।
रामदयाल, एसएचओ-थाना सेक्टर 36 ने बताया कि कैदी पर पुलिस कस्टडी से फरार होने का मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, जिस कॉस्टेबल की कस्टडी से कैदी फरार हुआ है। उसके खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।