फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   prevented to molestation with daughter, man shoot to father, mob killed him

बेटी से छेड़छाड़ से रोका तो पिता को गोली मारी, भीड़ ने मार डाला

Fri, 18 Mar 2016 08:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Fri, 18 Mar 2016 08:05 AM IST
विज्ञापन
prevented to molestation with daughter, man shoot to father, mob killed him
छेड़छाड़ - फोटो : DEMO Pics

दो युवक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ कर रहे थे। लड़की के पिता ने रोका तो युवकों ने उन्हें गोली मार दी यह देख भड़की भीड़ ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने दोनों तरफ से मामला दर्जकर केस की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना पंजाब के अमृतसर में बुधवार देर शाम की है। यहां के गांव पंजगराईया में दो युवक घर में अकेली नाबालिग लड़की को देखकर घुसे और उससे छेड़छाड़ करने लगे। एक युवक घर के अंदर था जब‌कि दूसरा युवक गेट के पास था। इसी दौरान लड़की के पिता घर आ गए उन्होंने छेड़छाड़ कर रहे युवकों से बेटी को बचाने की कोशिश की।
विज्ञापन


घर में हो रहे शोर-शराबे को सुनकर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। यह देखकर तैश में आए आरोपी युवक ने अपने दोस्त की लाइसेंसी 32 बोर के रिवॉल्वर से नाबालिग के पिता पर 6 गोलियां दाग दीं। घटना के बाद भड़के गांववासियों ने दोनों आरोपी युवकों को बुरी तरह से पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर थाना रंगड नंगल पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इनमें से एक आरोपी युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने लड़की के पिता के शरीर से 6 गोलियां निकाल दी है। उनकी हालत भी गंभीर है।

लड़की के पिता का ऑपरेशन कर शरीर से निकालीं 6 गोलियां

prevented to molestation with daughter, man shoot to father, mob killed him
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic

आरोपी युवकों की पहचान तलजिंदर सिंह, उसके दोस्त बलजीत सिंह के रूप में की गई। बताया जाता है कि इनमें से तलजिंदर सिंह घर में घुसकर छेड़खानी कर रहा था जबकि बलजीत सिंह घर के गेट पर खड़ा था। ग्रामीणों के मुताबिक बलजीत सिंह ने ही लड़की के पिता को गोली मारी।

अस्पताल में चिकित्सकों ने छेड़छाड़ के आरोपी युवक बलजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया, दूसरा आरोपी युवक तलजिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल है। थाना प्रभारी राजेश कक्कड़ ने बताया कि भीड़ की पिटाई से गंभीर रूप से घायल आरोपी युवक बलजीत सिंह को गुरु नानक देव अस्पताल लेकर गए वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरा आरोपी युवक तलजिंदर सिंह की हालत गंभीर  है।

लड़की के पिता पर दागी गई 6 गोलियों को वीरवार को डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर शरीर से बाहर निकाल दिया, लेकिन अब भी उसकी हालत गंभीर है। मृतक बलजीत सिंह, उसका दोस्त तलजिंदर सिंह, लड़की के पिता व चाचा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अधीन मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed