छेड़छाड़ करने से रोका तो छात्रा के पिता को पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करना लड़की के पिता को महंगा पड़ गया। दरअसल जब लड़की के पिता ने बेटी से हो रहे छेड़छाड़ का विरोध किया तो युवकों ने मारपीट कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया।
पीड़िता के पिता ने इसकी शिकायत थाना लाडोवाल पुलिस से की। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच कर युवती के पिता की शिकायत पर बिहार स्थित जिला सिरसिया के रहने वाले छोटे साहनी, उसके भाई ललन साहनी, जगत शाह नाथ और अहमद अंसारी पर छेड़छाड़ व मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कॉलेज आते जाते छात्रा को करता था परेशान
पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी निजी कॉलेज में पढ़ती है। आरोपी उसकी बेटी को काफी परेशान कर रास्ते में तंग करता है।
उसकी बेटी ने उसे बताया तो उसने आरोपियों से बातचीत कर समझौता करने की बात की, लेकिन बात नहीं बनी। वह शुक्रवार को अपनी बेटी को कॉलेज छोड़ने के लिए जा रहा था तो रास्ते में आरोपियों ने उसकी बेटी से छेड़छाड़ कर दी।
जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना लाडोवाल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।