{"_id":"573394b94f1c1b3a43919f31","slug":"prevented-from-drinking-man-killed-to-grandfather","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर आने से रोका तो युवक ने कर दी नाना की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीकर आने से रोका तो युवक ने कर दी नाना की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Thu, 12 May 2016 06:09 PM IST
विज्ञापन
मर्डर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत के आर्यनगर में रिश्तों पर नशा हावी हो गया। शराब पीकर घर आए दोहते हंसराज को नाना ओमप्रकाश ने नशा न करने की हिदायत दी। गुस्से में आकर हंसराज ने नाना पर डंडे से वार कर दिया। गंभीर हालत में उसे खानपुर मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने नानी संतरा के बयान पर हंसराज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी हंसराज रोहतक जिले के गांव खरावड़ का रहने वाला है।
विज्ञापन
सिटी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आर्य नगर निवासी 60 वर्षीय ओमप्रकाश मूलरूप से लाठ गांव का रहने वाला है। फिलहाल वह अपनी पत्नी संतरा देवी के साथ आर्यनगर कालोनी में रह रहा था। संतरा देवी ने बताया कि उसकी एक बेटी रोहतक के खरावड़ गांव में शादीशुदा है, जिसका बेटा 20 वर्षीय हंसराज शराब पीने का आदी है। मंगलवार रात को वह शराब पीकर घर आया।
विज्ञापन
इस बात से उसके नाना नाराज हो गए और हंसराज को डांटने लगे। कहा कि, नशा करने वाले दोस्तों की संगत छोड़ दे। साथ ही शराब पीकर उसके घर नहीं आएं। इस बात से नाराज होकर हंसराज ने डंड उठाया और नाना के की छाती पर वार कर दिया। इसे नाना ओमप्रकाश की हालत बिगड़ गई। तत्काल उसे खानपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। साथ ही दोहते हंसराज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है।