फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   preparing for PMT, student commit Suicide

पीएमटी की तैयारी कर रही स्टूडेंट ने की सुसाइड

Sat, 08 Aug 2015 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 08 Aug 2015 08:36 AM IST
विज्ञापन
preparing for PMT, student commit Suicide

सेक्टर-34 के एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट में पीएमटी की तैयारी कर रही स्टूडेंट गगनप्रीत कौर (17) ने शुक्रवार को सुसाइड कर लिया। गगनप्रीत कौर ने यह घातक कदम पीजी में सुबह 11 बजे उठाया।

विज्ञापन


उसने कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर जान दी है। पुलिस को घटना की सूचना पीजी में रहने वाली अन्य स्टूडेंट्स ने दी। पुलिस को मृतक स्टूडेंट के रूम से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


पीजी में रहने वाली अन्य स्टूडेंट्स के बयान दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। घटना की सूचना पर गगनप्रीत के परिजन पहुंच गए हैं। वह जिला संगरूर के गांव संगतीपुर की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गगनप्रीत कौर सेक्टर-34 स्थित पीजी 1283 में रहती थी। वह पीएमटी की तैयारी करने के लिए दो महीने पहले ही चंडीगढ़ आई थी। उसके साथ रूम में दो अन्य छात्राएं भी रहती थीं। इसमें से एक घर गई थी। जबकि दूसरी अपने फ्रेंड्स से मिलने गई थी।

तीनों एक साथ ही ट्यूशन पढ़ने जातीं थीं। शुक्रवार को जब ट्यूशन का समय हुआ तो वापस आई एक स्टूडेंट ने गगनप्रीत कौर को आवाज लगाई। लेकिन जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह उसके रूम पर गई।

उसने रूम का दरवाजा खटखटाया। लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो उसे शक हुआ और उसने पीजी में रहने वाली अन्य स्टूडेंट को बुलाया। दोनों ने धक्का मारकर रूम का दरवाजा खोला।

उन्होंने देखा कि गगनप्रीत कौर पंखे से लटकी हुई है। वह चिल्लाती हुई कमरे से भागीं और पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर सेक्टर-34 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद गगनप्रीत को पंखे से नीचे उतारा। उसके रूम और कपड़ों को चेक किया।


लेकिन पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने ही गगनप्रीत के पिता दर्शन सिंह को सूचना दी। घटना की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह ने बताया कि गगनप्रीत कौर के साथ रहने वाली अन्य स्टूडेंट के बयान दर्ज किए गए हैं। परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। यदि वह किसी के खिलाफ शिकायत देते हैं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed