{"_id":"59b129be4f1c1be47f8b4b0e","slug":"pregnant-women-killed-for-dowry-in-ferozepur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए गर्भवती बहू के साथ हैवानियत, जहर देकर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए गर्भवती बहू के साथ हैवानियत, जहर देकर की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Thu, 07 Sep 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लिए गर्भवती बहू की जहर खिलाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। विवाहिता सात माह की गर्भवती थी। घटना गांव छांगा राए उताड़ में घटी। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
मृतक कैलाश कौर (22) की मां कुलवंत बाई पत्नी सतनाम सिंह वासी फाजिल्का ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि दो साल पहले उसकी बेटी कैलाश की शादी गुरमुख सिंह वासी गांव छांगा राय उताड़ जिला फिरोजपुर के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग कैलाश कौर से दहेज की मांग करने लगे। मायके से दहेज नहीं लाने पर ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे। कैलाश सात माह की गर्भवती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने कैलाश कौर को जहरीली वस्तु खिला दी, जिससे उसकी और पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई।
पुलिस ने कुलवंत बाई के बयान पर मृतक के पति गुरमुख सिंह, ससुर शिकायत सिंह, सास राजो बाई वासी गांव छांगा राय हिठाड़, जोगिंदर सिंह पुत्र दलीप सिंह और परमजीत कौर पत्नी जोगिंदर सिंह वासी गांव बाड़िया थाना अमीर खाल फिरोजपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह कर रहे हैं।