फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pragnent woman beaten inlaws

गर्भवती महिला से ऐसी बेरहमी कि मानवता शर्मसार

Mon, 03 Mar 2014 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी Updated Mon, 03 Mar 2014 01:27 PM IST
विज्ञापन
pragnent woman beaten inlaws

गांव मौलीजगरां में विवाहित एक महिला को ससुराल परिवार ने बड़ी बेरहमी से पीटकर डेराबस्सी में स्थित पेके घर के बाहर छोड़ गए।

विज्ञापन


पीड़ित महिला दो महीने से गर्भवती है तथा एक छोटा लड़का भी है जिसको भी वह उनके साथ ही यहां छोड़ गए है।

जख्मी हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल फरीदा ने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले उनका विवाह जकीर हुसैन वासी मौली जगरां के साथ हुआ था तथा विवाह के बाद से ही वह उसको दहेज के लिए तंग परेशान करते थे तथा उनका पति, सांस, ससुर, जेठ, ननद मिलकर उससे मारपीट तक करते थे।

रविवार को ससुराल वालों से बड़ी बेरहमी से उसको जमकर पीटा, इंटें मारी तथा पेट में घुसे मारें जिससे उनको काफी चोटें लगी तथा गर्भवती होने पर पेट में काफी दर्द उठा।
विज्ञापन


इसके बाद जख्मी हालत में उनकी ननद सोनिया व उनका पति मोटरसाईकल पर उनको तथा उसके चार वर्ष के लड़के को डेराबस्सी प्रेम नगर गली नंबर10 में स्थित उनकी बहन के घर के बाहर छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित की बहन रोशनी ने बताया कि इससे पहले भी कई बार ससुराल वालों से मारपीट की लेकिन फरीदा लड़के की वजह से ससुराल वालों के तसीहे सहती रही। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed