{"_id":"58b574ae4f1c1b6567830aa4","slug":"powercom-superintendent-arrested-for-taking-bribery","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस लेते पावरकॉम का सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार, विजिलेंस ने यूं बिछाया था जाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घूस लेते पावरकॉम का सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार, विजिलेंस ने यूं बिछाया था जाल
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Tue, 28 Feb 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावरकॉम के सुपरिटेंडेंट को विजिलेंस विभाग की टीम ने बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सुपरिंटेंडेंट ने यह रकम होजरी कारोबारी दलीप कुमार से बिजली कनेक्शन (एसपी) लगाने के एवज में मांगे थे। आरोपी साधु सिंह काकोवाल रोड स्थित पावरकॉम दफ्तर में तैनात है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विजिलेंस विभाग के डीएसपी जसविंदर सिंह ने बताया कि काकोवाल रोड स्थित एक होजरी व्यापारी दलीप कुमार ने उन्हें शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि काकोवाल रोड पर उनकी दो फैक्ट्रियां हैं, जहां के लिए कामर्शियल मीटर अप्लाई किया गया था। उसके एवज में साधु सिंह ने उनसे पहले 30 हजार रुपये रिश्वत मांगी। बाद में बात बीस हजार पर तय हो गई। इसके बाद मंगलवार को सुपरिंटेंडेंट को पैसे देने निश्चित किए गए थे।
शिकायत मिलने पर इंस्पेक्टर राजिंदर सिंह के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार सुबह काकोवाल रोड स्थित पावरकॉम के दफ्तर के बाहर ट्रैप लगा लिया। सुपरिंटेंडेंट साधु सिंह ने पैसे लेने के लिए दलीप को दफ्तर बुलाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने पैसे पकड़ाए, विजिलेंस टीम ने साधु सिंह को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि बुधवार को आरोपी को अदालत पेश किया जाएगा।