फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   porn videos Send laws, smash relationship of maiden

पहले अश्लील वीडियो भेजे, अब एसिड अटैक की धमकी

Wed, 21 Jan 2015 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 21 Jan 2015 05:37 PM IST
विज्ञापन
porn videos Send laws, smash relationship of maiden

जिस घर में दुल्हन आनी थी शादी के दो दिन पहले ही उसकी अश्लील वीडियो पहुंचने से हड़कंप मच गया। ये करतूत थी दुल्हन के सिरफिरे आशिक की। सिरफिरे प्रेमी की हरकतों के कारण युवती की डोली उठने से रह गई।

विज्ञापन


प्रेमी ने युवती के मंगेतर को उसकी अश्लील वीडियो, फोटो और रिकॉर्डिंग चंडीगढ़ के एक सेक्टर स्थित उसके ससुराल भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया। सिरफिरा आशिक युवती पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है। शादी न करने पर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहा है। मुजफ्फरनगर निवासी युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ बुलंदशहर के थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मंगलवार को युवती की शादी थी।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मुजफ्फरनगर निवासी व्यक्ति ने बताया कि पांच साल पहले बुलंदशहर में परिवार सहित रहता था। इस दौरान राजेबाबू रोड निवासी अनुराग पुत्र कृष्ण कुमार ने उसकी बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बना ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती पर तेजाब फेंकने की दे रहा ध्‍ामकी

porn videos Send laws, smash relationship of maiden

युवक अश्लील वीडियो इंटरनेट पर सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। बेटी ने सारा मामला अपने पिता को बताया। नवंबर 2014 में पंचायत हुई, जिसमें युवक के परिजनों ने वीडियो और फोटो डिलीट करने का आश्वासन दिया। इसी दौरान बेटी का रिश्ता चंडीगढ़ निवासी एक युवक से हो गया।

21 जनवरी 2015 को उसकी शादी होनी थी। आरोप है कि सिरफिरे युवक ने बेटी के मंगेतर को अश्लील वीडियो और फोटो भेजकर उसका रिश्ता तुड़वा दिया। प्रेमी ने धमकी दी है कि यदि उसकी शादी युवती से नहीं हुई तो वह फिर से अश्लील वीडियो भेजेगा और युवती पर तेजाब फेंकेगा। युवती के पिता ने रिश्ता टूटने के बाद अनुराग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरके सिंह, एसएचओ, कोतवाली, बुलंदशहर ने बताया कि एक युवती के पिता ने एक युवक पर बेटी का अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने और चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed