पोर्न मूवी बना ब्लैकमेल करते रहे रईसजादे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के पठानकोर्ट में रईसजादों का सनसनीखेज कारनामा सामने आया है। पांच रईसजादों ने नाबालिग लड़की को अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया।
मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। डीएसपी सिटी मनोज जुटे जांच में जुटे हैं। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में आरोपी बनाए गए युवकों को पकड़ तो लिया परन्तु जब तक ठोस आधार हाथ नहीं लगता, उनके नाम बताने को राजी नहीं है।
डीएसपी मनोज कुमार को इसकी जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
खुलासा करने से कतरा रही पुलिस
अबरोल नगर, शास्त्री नगर, इंदिरा कालोनी के क्षेत्र में रखने वाले इन युवकों को पुलिस ने हिरासत में तो ले लिया है, परन्तु पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की।
हालांकि मोहल्ला निवासियों ने कहा कि इन सभी युवकों को पुलिस की एक टीम की ओर से घर व बाहर से उठा लिया गया है।
डीएसपी मनोज कुमार ने कहा कि जब तक जांच जारी है तब तक इस संबंध में कुछ भी नहीं कहा जा सकता तथा मामले की जांच पूरी होने के बाद ही जानकारी दे सकते है।