फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   porn pictures on whatsap group of congress party

कांग्रेस के व्हाट्सएप ग्रुप में डालीं अश्लील तस्वीरें

Tue, 24 Feb 2015 05:25 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 24 Feb 2015 05:25 PM IST
विज्ञापन
porn pictures on whatsap group of congress party

व्हाट्सएप के चंडीगढ़ कांग्रेस ग्रुप पर किसी सदस्य ने अश्लील तस्वीरें लोड कर दीं। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन बंसल के परिवार और महिला नेताओं समेत करीब दो दर्जन सदस्यों ने ग्रुप छोड़ दिया। इस समसूह में करीब 200 पार्टी नेता सदस्य हैं।

विज्ञापन


इस ग्रुप का इस्तेमाल पार्टी नेता अपने कार्यक्रम, नीतियों और सूचनाओं को आपस में साझा करने के लिए करते हैं। रविवार देर रात एक नेता ने अश्लील तस्वीर और संदेश रविवार रात को डाल दिए।
विज्ञापन


इस ग्रुप में पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल, उनकी पत्नी मधु बंसल, उनके बेटे मनीष बंसल, पूर्व मेयर अनु चतरथ, पूर्व मेयर कमलेश, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीनाक्षी चौधरी, कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के अलावा कई सीनियर नेता शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीर डालने वाले के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश

porn pictures on whatsap group of congress party

बढ़हेड़ी उपचुनाव के दौरान एक पार्टी सदस्य द्वारा ऐसी हरकत किए जाने से वरिष्ठ नेता नाराज हैं। उन्होंने तस्वीर डालने वाले के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश भी पार्टी से कर दी है।

पूर्व मेयर सुभाष चावला के अनुसार सुबह उठते ही उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप पर भद्दी तस्वीरें देखीं तो काफी दुख हुआ। उन्होंने तत्काल खुद को ग्रुप से अलग कर लिया। मोबाइल फोन से बच्चे भी खेलते हैं। महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीनाक्षी चौधरी के अनुसार इस तरह के मैसेज नहीं आने चाहिए।

इसलिए वह खुद को ग्रुप से अलग कर रही हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष डीडी जिंदल के अनुसार ग्रुप में अश्लील तस्वीर और मैसेज देखकर वह हैरान रह गए और उन्होंने ग्रुप छोड़ दिया।

डॉ. सुखचैन सिंह गिल, एसएसपी, चंडीगढ़ ने बताया कि अश्लील मैसेज और तस्वीर भेजने वाले के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज होता है। ग्रुप से जुड़े लोग अगर इसे शेयर करते हैं या फारवर्ड करते हैं तो वे भी जांच के दायरे में आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed