फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Policemen looted jewelery and diamonds from a bullion dealer employee in the train

पुलिसवाले लुटेरे: सराफा व्यापारी के कर्मचारी से सवा करोड़ के जेवर और हीरे लूटे, एक आरोपी काबू

Tue, 05 Dec 2023 08:29 AM IST
ajay kumar भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Dec 2023 08:29 AM IST
सार

सूत्रों के अनुसार एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने लुटेरों को पकड़ने के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया है। सीआईए स्टाफ की एक पुलिस टीम ने अबोहर एवं फाजिल्का क्षेत्र में दबिश भी दी है। आरोपियों के घर पर भी रेड की गई है। पुलिस का दावा है कि अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
Policemen looted jewelery and diamonds from a bullion dealer employee in the train
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रेन से दिल्ली से बठिंडा आ रहे सराफ व्यापारी के कारिंदे से संगरूर में रविवार रात चार लुटेरों ने करीब सवा करोड़ रुपये के जेवर और हीरे लूट लिए। इनमें दो पुलिस मुलाजिम भी शामिल हैं। एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने पत्रकारों को बताया कि कारोबारी का कारिंदा राजू रविवार रात दिल्ली से जेवर और हीरे वाला बैग लेकर ट्रेन से बठिंडा आ रहा था, जब वह संगरूर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा तो चार युवक उससे बैग लूटकर फरार हो गए। इस वारदात में दो वर्दीधारी पुलिसकर्मी और दो अन्य आरोपी शामिल थे। सूत्रों के अनुसार देर रात एक पुलिसकर्मी को पकड़ भी लिया गया है लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि आरोपी संगरूर रेलवे स्टेशन से बैग लूटने के बाद कार से फरार हो गए। पुलिस मुलाजिम अबोहर-फाजिल्का क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। वहीं बताया जा रह है कि अन्य दो आरोपियों में एक रेलवे पुलिस का कर्मचारी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जब नॉर्थ एस्टेट में नाकाबंदी की तो वहां आरोपियों ने कार रोककर एक पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई की और बाद में लूटा हुआ बैग फेंककर फरार हो गए। फिलहाल फरार आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

अन्य लुटेरों की तलाश में दबिश

सूत्रों के अनुसार एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने लुटेरों को पकड़ने के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया है। सीआईए स्टाफ की एक पुलिस टीम ने अबोहर एवं फाजिल्का क्षेत्र में दबिश भी दी है। आरोपियों के घर पर भी रेड की गई है। पुलिस का दावा है कि अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed