फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   policeman suicide in rewari for salvation

तांत्रिक और उसकी पत्नी ने बताया मोक्ष का रास्ता, बातों में फंसकर पुलिसकर्मी ने उठाया खौफनाक कदम

Thu, 09 Aug 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Updated Thu, 09 Aug 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
policeman suicide in rewari for salvation
सांकेतिक तस्वीर
रेवाड़ी जिले के भैरामपुर भड़ंगी निवासी दिल्ली पुलिस के जवान कर्मबीर ने 30 जुलाई को आत्महत्या कर ली थी। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। मामले में मृतक की पत्नी ने दिल्ली निवासी तांत्रिक व उसकी पत्नी पर मोक्ष प्राप्ति के नाम पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कराया है। बावल पुलिस ने तांत्रिक उदय सिंह एवं उसकी पत्नी साधना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली पुलिस के मृतक जवान की पत्नी शकुंतला ने बताया कि उसका पति दिल्ली के मालवीय नगर थाना में कई सालों से तैनात था। इसी दौरान दिल्ली के उसी इलाके में रहने वाले तांत्रिक उदय सिंह के संपर्क में आ गया। जिस पर तांत्रिक ने भूत-प्रेत का साया बताते हुए उसे अपने चंगुल में फंसा लिया। शिकायत में महिला ने बताया कि उसके बाद मेरे पति तांत्रिक को अपना गुरु मानने लगा और उसके खिलाफ कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन


वह कहते थे कि उसके गुरु जल्दी ही उसे मोक्ष की प्राप्ति कराएंगे। महिला ने बताया कि कुछ दिन बाद तांत्रिक व उसकी पत्नी साधना पति को मोक्ष के लिए उकसाने लगे थे। उसके पति ने 25 जुलाई को घर से यह बताकर गया था कि गुरु ने मोक्ष प्राप्ति के लिए बुलाया है। तत्पश्चात 30 जुलाई की शाम को उसका पति दिल्ली से घर आया और खेतों में जाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहकर गया था मोक्ष प्राप्ति करने जा रहा हूं
शिकायत में जवान की पत्नी ने बताया कि जाते समय उसका पति उससे कहकर गया था कि बच्चों की अच्छे से देखभाल करना है। वह मोक्ष प्राप्ति के लिए जा रहा है। रात को पता चला कि उसके पति ने गांव के खेतों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पत्नी ने उस समय कोई शिकायत नहीं दी थी लेकिन बुधवार को तांत्रिक के खिलाफ शिकायत दी जिस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed