फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police sub inspector rape lady constable

SHO ने महिला कांस्टेबल से किया कई बार रेप

Sun, 25 May 2014 07:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Sun, 25 May 2014 07:15 PM IST
विज्ञापन
police sub inspector rape lady constable

पंजाब के मानसा जिले में पंजाब पुलिस के एक एसएचओ की शर्मनाक करतूत का खुलासा हुआ है। मामला, महिला कांस्टेबल से लंबे समय से शारीरिक शोषण से जुड़ा है। पीड़िता महिला कांस्टेबल ने मानसा पुलिस और वुमन सेल चंडीगढ़ के पास अपने बयान दर्ज करवा दिए हैं।

विज्ञापन


उसने एसएचओ पर मामला दर्ज करने की मांग की है। एसएचओ अभी तक वुमन सेल चंडीगढ़ के पास पेश नहीं हुआ और मानसा पुलिस उसे बुलाने के लिए कार्रवाई कर रही है। इस मामले में बठिंडा रेंज के आईजी ने मानसा के एसएसपी को जांच शीघ्र पूरी करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


मानसा पुलिस की महिला कांस्टेबल ने थाना सदर बुढलाडा में एसएचओ रहे मनजीत सिंह के खिलाफ लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। महिला कांस्टेबल द्वारा बठिंडा रेंज के आईजी को मिलने के बाद उन्होंने एसएसपी मानसा को जांच करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी द्वारा बनाई गई जांच कमेटी के प्रमुख एसपीएच कुलदीप शर्मा के पास दर्ज करवाए बयानों में महिला कांस्टेबल ने बताया है कि एसएचओ मनजीत सिंह ने लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया और अब उसे धमकाया जा रहा है। आईजी बठिंडा रेंज परमराज सिंह उमरानंगल ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए मानसा के एसएसपी को आदेश जारी किए गए हैं।

एसपीएच कुलदीप शर्मा ने कहा कि महिला कांस्टेबल के बयानों में कुछ कमी है जो पूरे होते ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed