Patiala News: 3600 रुपये में हत्या, दोस्त ने उतारा मौत के घाट, गर्दन पर कैंची से किया हमला
मूलरूप से बिहार के गांव डंगराहां थाना महिसी मोतीहारी के रहने वाले 27 साल के अनिकेत कुमार सिंह का शव पातड़ां के गांव करीमनगर में शराब ठेके के पीछे गेहूं के खेत से मिला था। शव बेहद खराब हालत में था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला के गांव करीमनगर में शराब ठेके के कारिंदे की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कोई और नहीं बल्कि युवक का दोस्त ही है। उसने मात्र 3600 रुपये की खातिर गर्दन पर कैंची से कई वार करके बेरहमी से हत्या की थी।
पुलिस ने आरोपी के घर से वारदात में इस्तेमाल कैंची व मृतक के मोबाइल फोन को सिम समेत बरामद कर लिया है। आरोपी की पहचान अशोक कुमार उर्फ शौकी उर्फ धर्मसोत निवासी गांव करीमनगर के तौर पर हुई है। आरोपी पातड़ां में एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर काम करता था।
यह है मामला
मूलरूप से बिहार के गांव डंगराहां थाना महिसी मोतीहारी के रहने वाले 27 साल के अनिकेत कुमार सिंह का शव पातड़ां के गांव करीमनगर में शराब ठेके के पीछे गेहूं के खेत से मिला था। शव बेहद खराब हालत में था। आवारा कुत्तों ने सिर, कमर, आंखें व जबड़ा खा लिया था। लाश अर्द्ध नग्न हालत में थी।
एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि आरोपी अशोक कुमार अक्सर शराब पीने ठेके पर आता था। जहां अनिकेत कुमार सिंह काम करता था। दोनों में दोस्ती हो गई। इसी कारण आरोपी ने उधारी में उसे दो जींस व दो टी-शर्ट लाकर भी दी थी। 3600 रुपये उधार थे। पिछले कुछ दिनों से आरोपी लगातार पैसे मांग रहा था। इस बात पर दोनों में बहस भी हो चुकी थी।
वारदात वाले दिन आरोपी बाल कटवाने के बहाने सैलून से कैंची उठा लाया। बाद में शराब पीने ठेके पर चला गया और जहां दोनों में फिर बहस हो गई। इसी बीच आरोपी ने कैंची से अनिकेत की गर्दन पर वार कर दिया। खून से लथपथ होकर वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी मृतक को बालों से घसीटते ठेके के पीछे खेत में ले गया। यहां भी कैंची से गर्दन पर वार किया।